EPFO ने बदली वेज लिमिट, क्या लाखों कर्मचारियों की पेंशन पर आएगा संकट?
EPFO के नए नियमों के बाद कर्मचारियों की पेंशन और सोशल सिक्योरिटी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. EPFO ने वेज लिमिट को 15,000 रुपये से बढाकर 25,000 रुपये कर दिया है. इससे अब ज्यादा कर्मचारियों को EPF, EPS और EDLI के दायरे में लाने का रास्ता खुला है. लेकिन 25,000 रुपये से ज्यादा सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए EPS मेंबरशिप के नियमों को समझना जरूरी है. अगर आप पहले से EPS के सदस्य हैं या कभी इसके सदस्य नहीं रहे हैं, तो दोनों स्थितियों में नियम अलग हो सकते हैं.