PPF, NSC या SCSS, किसमें मिलेगा FD से ज्यादा ब्याज? जानें कहां लगाएं पैसा

स्मॉल सेविंग स्कीम्स जैसे पीपीएफ, एनएससी, एससीएसएस और सुकन्या समृद्धि पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है. वित्त मंत्रालय 30 सितंबर को अक्टूबर से दिसंबर 2023 तिमाही के लिए इन योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करेगा. यदि इस बार दरों में बदलाव होता है, तो यह दिसंबर 2022 के बाद पहला बदलाव होगा, जब सुकन्या समृद्धि और थ्री ईयर पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट की दरों में वृद्धि की गई थी.

फिलहाल पीपीएफ पर 7.1%, एनएससी पर 7.7%, एससीएसएस पर 8.2% और सुकन्या समृद्धि पर भी 8.2% ब्याज मिल रहा है. कई स्मॉल सेविंग स्कीम्स पहले से ही 7% से अधिक ब्याज दे रही हैं, जिसकी तुलना बैंक एफडी से की जाती है. ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चर्चा के पीछे दो मुख्य कारण हैं: महंगाई और गवर्नमेंट सिक्योरिटीज (जी-सेक) की यील्ड में वृद्धि. आमतौर पर, जी-सेक यील्ड्स स्मॉल सेविंग्स की दरें तय करने में अहम भूमिका निभाती हैं.

Short Videos