BRICS में पेमेंट सिस्टम बदलने की तैयारी, भारत-चीन मिलकर बदल देंगे पूरा खेल!
BRICS देशों के बीच कारोबार और निवेश को आसान बनाने के लिए सीमा पार भुगतान व्यवस्था में बदलाव पर चर्चा आगे बढ़ रही है. भारत ज्यादा बेहतर और तेज क्रॉस बॉर्डर पेमेंट मैकेनिज्म की दिशा में काम कर रहा है. DEA Secretary Anuradha Thakur के मुताबिक पेमेंट और मैसेजिंग सिस्टम की इंटरऑपरेबिलिटी पर चर्चा आगे बढ़ी है. इसके साथ ही स्थानीय करेंसी में व्यापार और निवेश के भुगतान को लेकर भी विचार किया जा रहा है. इससे BRICS देशों के बीच भुगतान व्यवस्था को और बेहतर बनाने की कोशिश है.
