UPS Pension Rules: रेलवे कर्मचारियों के लिए पेंशन के नए नियम साफ, जानें 25 साल की सेवा पर कितना मिलेगा फायदा
यूनिफाइड पेंशन स्कीम यानी UPS को लेकर रेलवे कर्मचारियों के कई सवालों पर केंद्र सरकार ने स्थिति साफ की है. नई गाइडलाइंस में सुनिश्चित पेंशन, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी VRS, NPS से जुडे़ नियम और फैमिली पेंशन की जानकारी दी गई है. 25 साल की योग्य सेवा पूरी करने वाले पात्र कर्मचारियों को अंतिम 12 महीनों के औसत बेसिक वेतन के 50 फीसदी के आधार पर सुनिश्चित पेंशन मिल सकती है. इसके अलावा कर्मचारी और सरकार का योगदान, महंगाई राहत और पेंशन कॉर्पस से जुडे़ नियम भी समझाए गए हैं.
