SIP में करते हैं निवेश, तो एक्सपर्ट्स ने बताया कैसे होगा मुनाफा
इस वीडियो में 21 साल के लंबे इन्वेस्टमेंट टाइम होराइजन और ₹53,000 की मंथली SIP वाले पोर्टफोलियो का एनालिसिस किया गया है. एक्सपर्ट ने बताया है कि इतना लंबा समय कंपाउंडिंग का बेहतरीन फायदा देता है, बशर्ते निवेश बिना रुके जारी रहे. पोर्टफोलियो में ओवरलैपिंग और जरूरत से ज्यादा फंड्स से बचने की सलाह दी गई है. दो स्मॉल कैप फंड्स में से केवल एक ही चुनने को कहा गया है. इसके अलावा, पराग पारिख फ्लेक्सी कैप में पहले से लार्ज कैप का अच्छा एक्सपोजर होने के कारण अलग से निफ्टी 50 इंडेक्स फंड की जगह मल्टी एसेट या बैलेंस एडवांटेज फंड जोड़ने की राय दी गई है, जिससे पोर्टफोलियो बैलेंस्ड और सुरक्षित बना रहे. अगर आप भी SIP इन्वेस्टर हैं, और एक बेहतरीन और परफार्मिंग पोर्टफोलियो बनाना चाहते हैं, तो ये वीडियो आपके लिए बेहद जरूरी हो सकता है.