क्या Fortuner का दबदबा होगा खत्म? फुली इलेक्ट्रिक नहीं, Kia लगा रही Sorento Hybrid पर दांव
Kia जल्द भारत में पहली हाइब्रिड SUV को लॉन्च करने वाली है, कंपनी ने टीजर को भी शेयर करना शुरू कर दिया है जिससे लोगों में इस गाड़ी को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है. कंपनी की इस एसयूवी का नाम है Kia Sorento Hybrid, ये SUV मार्केट में एक बड़े बदलाव का संकेत है लेकिन किआ पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होने के बजाय हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर क्यों दांव लगा रही है?
आज आपको इस वीडियो में कई जरूरी सवालों के जवाब मिलेंगे जैसे कि Sorento Hybrid में कौन सा इंजन होगा, इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे. इसकी अनुमानित कीमत, ग्लोबल सफलता और टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक, जीप मेरिडियन और फॉक्सवैगन टायरॉन के साथ इसकी तुलना के बारे में भी आपको बताया जाएगा. साथ ही इस वीडियो में इस बात पर भी चर्चा की जाएगी कि भारत में हाइब्रिड गाड़ियां इतनी पॉपुलर क्यों हो रही हैं, क्या ये EV से बेहतर ऑप्शन हैं और क्या सोरेंटो में टोयोटा के दबदबे को चुनौती देने की काबिलियत है?
