salaried employees के लिए अच्छी खबर, EPFO UPI से तत्काल PF withdrawal की योजना बना रहा है
आज के समय में नौकरी पेशा लोगों के लिए पीएफ यानी कि प्रोविडेंट फंड सिर्फ रिटायरमेंट सेविंग नहीं बल्कि इमरजेंसी सपोर्ट सिस्टम बन चुका है. बीमारी हो, शादी का खर्च हो, बच्चों की पढ़ाई हो या अचानक पैसों की कोई भी जरूरत. लाखों कर्मचारी सबसे पहले अपने PF की जो EPF का अकाउंट है उसी की तरफ नजर डालते हैं. लेकिन अब तक सबसे बड़ी परेशानी क्या हुआ करती थी कि पीएफ का पैसा निकालना आसान नहीं था. कई बार ऐसा होता था कि कई दिनों से क्लेम कर रहे हैं कुछ ना कुछ दिक्कत आ रही है.
कई बार छोटी सी गलती की वजह से क्लेम अटक भी जाता था. अब इसी परेशानी को खत्म करने की तैयारी चल रही है. सरकार और EPFO ऐसे सिस्टम लाने जा रहे हैं जिससे PF निकालना उतना ही आसान हो सकता है जितना UPI से किसी को पैसे भेजना.