Bank of India ने select tenures पर FD interest rates बढ़ाईं, Senior citizens को 7.45% तक की rates मिलेगी
आज के समय में लाखों लोग अपने पैसे को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां रिस्क कम हो और रिटर्न तय हो. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ग्लोबल अनसर्टेनिटी और महंगाई के दबाव के बीच फिक्स डिपॉजिट यानी कि FD अभी भी करोड़ों भारतीयों के लिए सबसे भरोसेमंद निवेश का ऑप्शन माना जाता है. लगातार लोग इस पर भरोसा करते हुए नजर भी आते हैं. खासकर रिटायर्ड लोग, सीनियर सिटीजन और वो लोग जो अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखना चाहते हैं. मतलब एक सेफ ऑप्शन ढूंढते हैं. उनके लिए एफडी आज भी सेफ इनकम टूल मानी जाती है. लेकिन पिछले कुछ महीनों में एफडी निवेशकों के लिए माहौल थोड़ा निराशाजनक हो गया था.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में करीब 1.25% की कटौती कर दी. जिसके बाद ज्यादातर जो सरकारी और प्राइवेट बैंक हैं उन्होंने अपनी जो FD ब्याज दरें कम करनी शुरू कर दी. आमतौर पर जब रेपो रेट घटता है तो बैंकों के लिए पैसा जुटाना सस्ता हो जाता है और वो डिपॉजिटर को कम ब्याज देने पर लगते हैं.
More Videos
NSE EGR vs Gold ETF, कौन सा निवेश सबसे अच्छा है? 2026 में सोना कैसे खरीदें?
Free Aadhaar update की समय सीमा जून 2027 तक बढ़ी, बदल सकते हैं list की details
salaried employees के लिए अच्छी खबर, EPFO UPI से तत्काल PF withdrawal की योजना बना रहा है
