HDFC, Kotak, IDFC समेत 4 बैंक शेयरों ने किया निराश, ग्राहकों ने FD से 488% तक ज्यादा कमाई की, देखें स्थिर रिटर्न का खेल!
क्या शेयर बाजार ही सबसे तेज कमाई का जरिया है? 5 साल के आंकड़े कुछ और ही कहानी बता रहे हैं. जहां FD में ₹10 लाख करीब ₹12.9 लाख हो गए, वहीं बड़े बैंक शेयरों में निवेश करने वालों को सिर्फ ₹10.5-11.6 लाख तक का रिटर्न मिला.

आम तौर पर यह धारणा बनी रहती है कि शेयर बाजार में पैसा लगाने से कम समय में बड़ी कमाई होती है. लेकिन अगर पिछले 5 साल के बैंक स्टॉक रिटर्न और फिक्स्ड डिपॉजिट के आंकड़ों को साथ रखकर देखा जाए, तो तस्वीर उतनी एकतरफा नहीं दिखती. कई बड़े बैंक शेयर ऐसे रहे, जहां निवेशक का पैसा तो बढ़ा, लेकिन बैंक की FD ने उनसे बेहतर या बराबर रिटर्न दे दिया. यानी कम जोखिम वाले निवेश ने भी कई मामलों में शेयरों को पीछे छोड़ दिया.
10 लाख के शेयर निवेश का क्या हुआ?
अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले HDFC Bank, IDFC Bank, Kotak Mahindra Bank और IndusInd Bank में 10-10 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसका रिटर्न इस तरह होता.
| बैंक का नाम | 5 साल का रिटर्न (%) | निवेश राशि (₹) | मौजूदा वैल्यू (₹) | कुल फायदा (₹) |
|---|---|---|---|---|
| HDFC Bank | 12% | 10,00,000 | 11,20,000 | 1,20,000 |
| IDFC Bank | 16% | 10,00,000 | 11,60,000 | 1,60,000 |
| Kotak Mahindra Bank | 5% | 10,00,000 | 10,50,000 | 50,000 |
| IndusInd Bank | 12% | 10,00,000 | 11,20,000 | 1,20,000 |
FD ने कितना दिया?
वर्ष 2021 में बैंकों का एफडी रेट 5.30-5.50 फीसदी रहा. अब अगर वही 10 लाख रुपये 5 साल की बैंक FD में लगाए गए होते और औसत ब्याज दर 5.30% सालाना मानी जाए, तो यह रकम लगभग 12.94 लाख रुपये हो जाती. यानी FD निवेशक को करीब 2.94 लाख रुपये का फायदा मिलता है. ये आंकड़ा अगर आप 50,000 के मुकाबले देखें, तो ग्राहक को 488 फीसदी ज्यादा रिटर्न मिला. यह रिटर्न इन चार बैंक शेयरों से साफ तौर पर बेहतर बैठता है.
यह भी पढ़ें: 3 लॉजिस्टिक्स शेयर रफ्तार में! 19% तक रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद, ब्रोकरेज ने दिया BUY कॉल, महिंद्रा स्टॉक है ‘टॉप पिक’
क्या संकेत देता है यह डेटा?
इस तुलना से साफ है कि हर बार शेयर बाजार ही सबसे तेज कमाई का रास्ता नहीं होता. बैंकिंग जैसे मजबूत सेक्टर में भी कई बार शेयरों का रिटर्न सीमित रह सकता है, जबकि FD जैसे साधारण और सुरक्षित विकल्प निवेशक को बेहतर नतीजा दे सकते हैं.
यानी निवेश के फैसले सिर्फ धारणा पर नहीं, आंकड़ों पर आधारित होने चाहिए. शेयर बाजार में संभावना जरूर है, लेकिन जोखिम भी उतना ही बड़ा है. FD की सबसे बड़ी ताकत यही है कि वह कम जोखिम के साथ स्थिर रिटर्न देता है.