3 लॉजिस्टिक्स शेयर रफ्तार में! 19% तक रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद, ब्रोकरेज ने दिया BUY कॉल, महिंद्रा स्टॉक है ‘टॉप पिक’
लॉजिस्टिक्स सेक्टर में तेजी की उम्मीद जताई गई है. ब्रोकरेज फर्म ने 3 शेयरों पर BUY की सलाह दी है, जहां रेवेन्यू में 19% और EBITDA में 40% तक ग्रोथ का अनुमान है. ई-कॉमर्स और ऑटो सेक्टर की मांग इन कंपनियों को मजबूती दे रही है.
भारतीय लॉजिस्टिक्स सेक्टर एक बार फिर निवेशकों की नजर में आ गया है. ब्रोकरेज फर्म PL Capital का मानना है कि इस सेक्टर में काम करने वाली कुछ कंपनियां आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं. मजबूत मांग, बढ़ते वॉल्यूम और बेहतर ऑपरेटिंग मार्जिन के दम पर इन कंपनियों के नतीजे मजबूत रहने की उम्मीद है. यही वजह है कि फर्म ने तीन चुनिंदा शेयरों पर ‘BUY’ की सलाह दी है.
सेक्टर में क्यों दिख रही है मजबूती?
PL Capital के मुताबिक, उनकी कवरेज में आने वाली कंपनियों का रेवेन्यू Q4FY26 में करीब 19.1% सालाना बढ़ सकता है. इस ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा कारण है- ई-कॉमर्स डिलीवरी में तेजी, ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का विस्तार.
साथ ही, EBITDA में करीब 40% की ग्रोथ का अनुमान है, जो ऑपरेटिंग लीवरेज और लागत में सुधार का संकेत देता है.
Delhivery को ई-कॉमर्स से मिल रहा सहारा
Delhivery के लिए ब्रोकरेज का नजरिया सकारात्मक है. कंपनी के रेवेन्यू में 25% की सालाना बढ़त का अनुमान है, जो B2C और PTL सेगमेंट की मजबूत ग्रोथ से आएगी.
हालांकि आमतौर पर चौथी तिमाही में डिमांड घटती है, लेकिन इस बार कंपनी के B2C पार्सल वॉल्यूम 293 मिलियन पर स्थिर रहने की उम्मीद है. मार्जिन भी धीरे-धीरे सुधर रहे हैं, जिससे कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी मजबूत होगी.

कंपनी मौजूदा वक्त में 471 रुपये पर ट्रेड कर रही है. ब्रोकरेज का मानना है कि ये अभी 526 रुपये के आंकड़े को छुएगा. ऐसे में अगर कोई स्टॉक आज खरीदता है तो उसे 11 फीसदी के लगभग रिटर्न मिलेगा.
Mahindra Logistics को ऑटो सेक्टर से मिलेगा बूस्ट
Mahindra Logistics को ब्रोकरेज ने सेक्टर का टॉप पिक बताया है. कंपनी के रेवेन्यू में 13.7% की बढ़त का अनुमान है, जिसमें ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग अहम भूमिका निभा रही है.
सबसे बड़ा पॉजिटिव यह है कि कंपनी के B2B एक्सप्रेस बिजनेस में घाटा कम हो रहा है. पिछली तिमाही में जहां नुकसान ज्यादा था, वहीं अब इसमें तेजी से सुधार दिख रहा है.
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी लगातार दूसरी तिमाही में मुनाफा दर्ज करेगी.

कंपनी के शेयरों की मौजूदा कीमत 389 रुपये है और टारगेट प्राइस के मुताबिक अभी ये 406 रुपये तक और भागेगा.
यह भी पढ़ें: 52 वीक हाई से 32% सस्ता मिल रहा ये स्टॉक, मुकुल अग्रवाल ने खरीदे 4 लाख शेयर, दिग्गज की एंट्री से 9% चढ़े
TCI Express को वॉल्यूम ग्रोथ से मिलेगा फायदा
TCI Express में भी ग्रोथ की रफ्तार बनी रहने की उम्मीद है. कंपनी के वॉल्यूम में 4.7% की बढ़त और EBITDA मार्जिन करीब 10.2% रहने का अनुमान है. पिछली कुछ कमजोर तिमाहियों के बाद अब कंपनी में सुधार दिख रहा है, जिससे निवेशकों का भरोसा लौट रहा है.
ऑपरेटिंग लीवरेज के चलते कंपनी की कमाई और बेहतर हो सकती है.

कंपनी के शेयरों में गुरुवार को तेज उछाल देखने को मिला. ये उछाल ब्रोकरेज की रिपोर्ट के बाद देखने को मिला. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के शेयरों में अभी भी तेजी बाकी है और ये 694 रुपये तक पहुंचेगा.
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट ब्रोकरेज फर्म की राय और अनुमान पर आधारित है. इसमें दिए गए सुझाव Money9 Live की तरफ से निवेश की सलाह नहीं हैं. शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है, इसलिए निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें और अपने विवेक का इस्तेमाल करें.
Latest Stories
Coal India OFS कन्फर्म, सरकार बेचेगी 6.2 करोड़ शेयर, 412 रुपये तय हुआ फ्लोर प्राइस
NSE ने Yes Securities पर तीन महीने तक नए क्लाइंट जोड़ने पर लगाई रोक, जुर्माना भी लगाया
HAL और Bharat Forge के अलावा इन 3 डिफेंस शेयरों पर रखें नजर, दिखा सकते हैं दम;5 साल में 200% तक रिटर्न
