LIC लॉन्च करेगी 3 नए इंश्योरेंस प्लान, कैंसर कवर के लिए हेल्थ स्कीम की शुरुआत; कब से जमा कर सकेंगे पैसा?
LIC Three New Insurance Plans: जहां न्यू जीवन धारा -II एक सेविंग्स और डेफर्ड एन्युइटी प्लान है, वहीं हेल्थ शील्ड और न्यू कैंसर कवर इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान हैं, जिन्हें प्योर रिस्क प्लान के तौर पर क्लासिफाई किया गया है. ये तीनों इंश्योरेंस प्रोडक्ट 19 अक्टूबर, 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

LIC Three New Insurance Plans: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) 19 अक्टूबर, 2026 को तीन नए इंश्योरेंस प्रोडक्ट लॉन्च करेगा. इन नए प्रोडक्ट में एक डेफर्ड एन्युइटी प्लान, एक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान और एक कैंसर कवर पॉलिसी शामिल हैं. मंगलवार, 13 अक्टूबर, 2026 को BSE में दी गई जानकारी में LIC ने कहा कि ये प्रोडक्ट 19 अक्टूबर, 2026 से घरेलू बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
तीनों प्लान के क्या हैं नाम?
ये तीन प्रोडक्ट हैं- LIC का न्यू जीवन धारा -II, LIC का हेल्थ शील्ड और LIC का न्यू कैंसर कवर. ये नए प्लान नॉन-पार्टिसिपेटिंग और नॉन-लिंक्ड कैटेगरी में आते हैं.
जहां न्यू जीवन धारा -II एक सेविंग्स और डेफर्ड एन्युइटी प्लान है, वहीं हेल्थ शील्ड और न्यू कैंसर कवर इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान हैं, जिन्हें प्योर रिस्क प्लान के तौर पर क्लासिफाई किया गया है.
19 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली एलआईसी की तीन बीमा योजनाएं
एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) ने 19 अक्टूबर को तीन नए बीमा उत्पाद लॉन्च करने की घोषणा की है. इन योजनाओं में पेंशन, स्वास्थ्य और कैंसर बीमा से जुड़े उत्पाद शामिल हैं.
| LIC प्रोडक्ट्स के नाम | कैटेगरी | टाइप ऑफ प्लान |
|---|---|---|
| एलआईसी की नई जीवन धारा-II (New Jeevan Dhara-II) | नॉन-पार्टिसिपेटिंग, नॉन-लिंक्ड, व्यक्तिगत बचत योजना | आस्थगित वार्षिकी योजना (Deferred Annuity Plan) |
| एलआईसी हेल्थ शील्ड (Health Shield) | नॉन-पार्टिसिपेटिंग, नॉन-लिंक्ड, व्यक्तिगत हेल्थ | प्योर रिस्क बीमा योजना (Pure Risk Plan) |
| एलआईसी का नया कैंसर कवर (New Cancer Cover) | नॉन-पार्टिसिपेटिंग, नॉन-लिंक्ड, व्यक्तिगत हेल्थ | प्योर रिस्क बीमा योजना (Pure Risk Plan) |
LIC के ये तीन नए प्लान कब उपलब्ध होंगे?
ये तीनों इंश्योरेंस प्रोडक्ट 19 अक्टूबर, 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. LIC ने अपनी घोषणा में इनके नाम और प्रोडक्ट की कैटेगरी के बारे में बताया है. BSE में दी गई जानकारी में प्रीमियम, पात्रता की शर्तें, फायदे, पॉलिसी की शर्तें और किन चीजों पर कवर नहीं मिलेगा (एक्सक्लूज़न), जैसी जानकारी नहीं दी गई है.
डेफर्ड एन्युइटी प्लान क्या है?
डेफर्ड एन्युइटी प्लान एक तरह का रिटायरमेंट प्रोडक्ट है. इसमें पॉलिसीहोल्डर एक तय समय (जिसे एक्युमुलेशन फेज कहते हैं) के दौरान पैसे जमा कर सकते हैं और फिर डिस्ट्रीब्यूशन फेज (आमतौर पर रिटायरमेंट के समय) में रेगुलर पेमेंट (जिसे एन्युइटी पेमेंट कहते हैं) पा सकते हैं.
प्योर रिस्क प्लान क्या है?
LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) में प्योर रिस्क प्लान एक टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है. यह पॉलिसी आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देती है अगर पॉलिसी की अवधि के दौरान आपकी मृत्यु हो जाती है.