माइनिंग सेक्टर की इन 3 PSU में कमाई का मौका, 44% तक तेजी की उम्मीद, ब्रोकरेज ने कहा लगाएं दांव

Coal India, NMDC और MOIL के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म ने अपनी राय दी है. ब्रोकरेज ने MOIL और NMDC पर Buy रेटिंग दी है, जबकि Coal India पर Hold की सलाह बरकरार रखी है. रिपोर्ट के मुताबिक, MOIL में 44.13% और NMDC में 39.13% तक तेजी की संभावना है.

स्टॉक Image Credit:

माइनिंग सेक्टर की सरकारी कंपनियों के शेयरों में निवेश का मौका तलाश रहे हैं तो Coal India, NMDC और MOIL पर नजर रख सकते हैं. माइनिंग क्षमता बढ़ाने, मेटल की मांग में सुधार और बिक्री की मात्रा बढ़ने से इन कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद है. इन तीनों में MOIL में सबसे ज्यादा 44.13% तेजी की संभावना है. वहीं, NMDC में 39.13% तक का अपसाइड दिख रहा है. ऐसे में जानते हैं कि इन तीनों माइनिंग PSU कंपनियों का आउटलुक कैसा है.

MOIL

मिंट की रिपोर्ट में Systematix Institutional Equities ने MOIL पर Buy रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 307 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. इसके 213 रुपये के मौजूदा भाव के आधार पर इसमें 44.13% तेजी की संभावना जताई गई है.

मैंगनीज की मांग और उत्पादन में सुधार से MOIL को फायदा मिल सकता है. कंपनी के लिए यह रिकवरी का मौका हो सकता है. गुरुवार को कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में MOIL के शेयर में कुछ रिकवरी देखने को मिली. हालांकि, शेयर का प्रदर्शन हाल के समय में कमजोर रहा है. पिछले एक महीने में इसमें 7.91%, तीन महीने में 15.73% और एक साल में करीब 37% की गिरावट आई है.

NMDC

Systematix Institutional Equities ने NMDC पर भी Buy रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने इसके लिए 96 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. इसमें 69 के मौजूदा भाव के आधार पर शेयर में 39.13% तेजी की संभावना है. ब्रोकरेज के मुताबिक, देश की बड़ी आयरन ओर उत्पादक कंपनियों में शामिल NMDC को माइनिंग क्षमता बढ़ाने और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा मिल सकता है. कंपनी के लिए आगे ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं हैं.

हालांकि, ब्रोकरेज ने यह भी कहा है कि कम बिक्री और ऑपरेटिंग लागत बढ़ने से कंपनी के तिमाही नतीजों पर असर पड़ा है. यानी कंपनी के सामने ग्रोथ के मौके हैं, लेकिन लागत और बिक्री से जुड़ी चुनौतियों पर भी नजर रखनी होगी. गुरुवार को NMDC का शेयर दबाव में कारोबार कर रहा था. BSE पर यह 0.06% की गिरावट के साथ 68.2 रुपये रहा.

शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक हफ्ते में इसमें 4.48%, एक महीने में 3.50% और तीन महीने में करीब 18.36% की गिरावट आई है.

Coal India

Coal India के लिए Systematix Institutional Equities ने Hold रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 371 रुपये तय किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की बिक्री की मात्रा बढ़ने से कमाई में सुधार हो सकता है. हालांकि, ई-ऑक्शन में मिलने वाला प्रीमियम कम रहने और ऑपरेटिंग लागत बढ़ने से मुनाफे की ग्रोथ पर दबाव पड़ सकता है.

गुरुवार को Coal India का शेयर बाकी दोनों शेयरों के मुकाबले बढ़त में कारोबार करता दिखा. कंपनी के शेयर में 0.90 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिला और यह 392 रुपये के प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, हाल के समय में शेयर का प्रदर्शन कमजोर रहा है. पिछले एक महीने में इसमें 4.88% और छह महीने में 14% की गिरावट आई है.

तीनों शेयरों में किसका टारगेट कितना?

रिपोर्ट के मुताबिक, MOIL में सबसे ज्यादा 44.13% तेजी की संभावना है. इसके बाद NMDC में 39.13% अपसाइड का अनुमान है. Coal India के मामले में ब्रोकरेज ने Hold रेटिंग दी है और इसका टारगेट मौजूदा भाव से नीचे रखा है.

कंपनीमौजूदा भावटारगेट प्राइससलाहतेजी/गिरावट की संभावना
NMDC₹69₹96Buy39.13%
Coal India₹391₹371Hold-5.12%
MOIL₹213₹307Buy44.13%

इसे भी पढ़ें- एक हफ्ते में 12% तक कमाई का मौका! J&K Bank समेत इन 3 शेयरों पर एक्सपर्ट बुलिश, जानें टारगेट-स्टॉप लॉस

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है. इसमें दिए गए विचार और टारगेट Choice Broking के Technical Research Analyst के हैं. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें.