पुराना Gold बेचने जा रहे हैं? जौहरी ऐसे काटता है आपके पैसे, जान लें पूरा हिसाब!

अगर आपके घर में पुरानी सोने की ज्वेलरी रखी है और आप बढ़ती कीमतों के चलते उसे बेचने का मन बना रहे हैं, तो रुकिए. बाजार में दिखने वाले सोने के दाम का मतलब यह नहीं कि आपको ज्वेलरी बेचने पर भी वही कीमत मिले. पुराना सोना बेचते समय कई कटौतियां होती हैं जिनके बारे में ग्राहकों को अक्सर जानकारी नहीं होती. इनमें ज्वेलरी में लगे स्टोन का वजन, सोने की शुद्धता, मेल्टिंग और रिफाइनिंग के चार्जेस, और जौहरी का अपना बाइंग रेट शामिल हैं. जब आप ज्वेलरी बेचने जाते हैं, तो जौहरी तीन मुख्य बातों पर कीमत तय करता है: ज्वेलरी में असली सोने का वजन, उसकी शुद्धता और उस दिन का खरीदने का भाव. आपको हमेशा अपनी ज्वेलरी का ग्रॉस और नेट गोल्ड वेट अलग-अलग पूछना चाहिए. जौहरी एक्सआरएफ मशीन से शुद्धता की जांच करता है, जिसके परिणाम की मांग आप कर सकते हैं. HUID नंबर वाली हॉलमार्क ज्वेलरी की शुद्धता BIS केयर ऐप पर जांची जा सकती है.

Short Videos