गोल्ड से होम लोन तक… भारत के कर्ज कारोबार में विदेशी निवेशकों की एंट्री क्यों?
भारत का कर्ज कारोबार, विशेषकर नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (एनबीएफसी) सेक्टर, दुनिया के बड़े निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बन गया है. ब्लैकस्टोन, कार्लाइल, एडवेंट इंटरनेशनल और बेन कैपिटल जैसी वैश्विक निवेश फर्म भारत की लैंडिंग कंपनियों में हजारों करोड़ रुपये का निवेश कर रही हैं. ये कंपनियां मुख्य रूप से गोल्ड लोन, होम लोन और छोटे कारोबारियों को दिए जाने वाले एमएसएमई लोन पर केंद्रित हैं. विदेशी निवेशकों की यह बढ़ती दिलचस्पी कुछ अहम कारणों से प्रेरित है. भारत में कर्ज की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसमें हाउसिंग लोन, गोल्ड लोन और व्हीकल लोन शामिल हैं. एनबीएफसी नए ग्राहकों तक पहुंचने और औपचारिक क्रेडिट सिस्टम से जुड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, खासकर छोटे शहरों और कम आय वाले परिवारों के लिए. इसके अलावा, एमएसएमई क्षेत्र में लगभग 30 लाख करोड़ रुपये का औपचारिक क्रेडिट गैप मौजूद है, जिसे पूरा करने में एनबीएफसी का अहम योगदान है.
More Videos
पेंशन का 40% पैसा एकमुश्त लेने के नियम बदलेंगे? कब जरूरी होगी मेडिकल जांच, जानें पूरी बात
बैंक अकाउंट नहीं है तो भी भेज सकेंगे पैसे! RBI ने बदले मनी ट्रांसफर के नियम, जानें नई गाइडलाइंस
EPS-95 Pension: पेंशनर्स को नहीं मिलेंगे ₹7500, ₹3000 करने की तैयारी में EPFO?
