KYC का झंझट खत्म? SEBI करने जा रहा है बड़ा बदलाव

भारत के फाइनेंशियल सेक्टर में एक बड़ा बदलाव आने की तैयारी है. Nirmala Sitharaman ने Securities and Exchange Board of India से ‘Seamless KYC’ सिस्टम लागू करने का आग्रह किया है, ताकि निवेशकों को बार-बार KYC कराने की झंझट से छुटकारा मिल सके. अभी बैंक, शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में अलग-अलग KYC प्रक्रियाएं होती हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों ज्यादा लगते हैं. प्रस्तावित व्यवस्था के तहत एक बार किया गया KYC पूरे फाइनेंशियल सिस्टम में मान्य हो सकता है. इससे निवेश करना आसान होगा, नए निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी और डिजिटल फाइनेंस को भी मजबूती मिलेगी. साथ ही, पारदर्शिता और सुरक्षा में भी सुधार होने की उम्मीद है.

अगर यह लागू होता है, तो यह कदम भारत के वित्तीय ढांचे को ज्यादा सरल, तेज और निवेशक-फ्रेंडली बना सकता है.

Short Videos