पेंशन दोगुना करने पर Finance Ministry और PFRDA कर रहे प्रस्ताव पर काम, क‍िन्‍हें म‍िलेगी ज्‍यादा Pension?

सरकार पेंशन व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में नजर आ रही है. बढ़ती महंगाई और रिटायरमेंट के बाद बढ़ते खर्च को देखते हुए पेंशन को और मजबूत बनाने पर काम चल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त मंत्रालय और पेंशन से जुड़े नियामक इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं कि पेंशन को बढ़ाकर करीब ₹10,000 प्रति माह तक किया जा सके, यानी मौजूदा स्तर से लगभग दोगुना किया जा सकता है.

इस प्रस्ताव का उद्देश्य रिटायर लोगों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा देना है, ताकि उन्हें रोजमर्रा के खर्च के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह बढ़ी हुई पेंशन सभी को मिलेगी या सिर्फ कुछ खास वर्गों को इसका फायदा मिलेगा. फिलहाल इस प्रस्ताव पर काम जारी है और अंतिम फैसला आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन लोगों को इसका लाभ मिलेगा और किन शर्तों के तहत यह लागू किया जाएगा.

Short Videos