NSE EGR vs Gold ETF, कौन सा निवेश सबसे अच्छा है? 2026 में सोना कैसे खरीदें?
हम भारतीयों का सोने से प्यार जगजाहिर है. यही वजह है कि कोई भी त्यौहार हो, घर में शादी ब्याह हो या फिर कोई शुभ मौका, हम सोने की खरीदारी करना नहीं भूलते. वहीं घर के बड़े बूढ़े भी इसे बुरे वक्त का साथी मानते हैं. यही वजह है कि हमारे घरों में सोने को खरीद कर और संजोकर इसलिए रखा जाता है कि कभी भी बुरा वक्त आने पर यह सोना हमारे काम आएगा. अब सोने की खरीदारी और निवेश का तरीका भी बदल गया है. जहां पहले लोग सोने की फिजिकल खरीदारी करते थे, वहीं अब लोग सोने की डिजिटल खरीदारी कर रहे हैं.
वहीं पिछले एक डेढ़ साल में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है, निवेशक अब सोने की खरीदारी से पीछे नहीं हट रहे हैं. 2026 में सोना खरीदने का मतलब सिर्फ सुनार की दुकान पर जाना नहीं रह गया है. बल्कि आज हमारे पास शेयर बाजार की तरह सोने को ट्रेड करने के लिए डिजिटल तरीके भी हैं.