Teenagers के लिए PAYTM UPI, किसी बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं, क्या PAYTM की नई सुविधा?
क्या अक्सर आपके साथ भी ऐसा होता है कि घर का कोई छोटा-मोटा सामान मंगवाने के लिए आपको अपने बच्चों को QR कोड स्कैन करने के लिए अपना फोन देना पड़ता है? क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि बच्चों का बैंक अकाउंट ना होने की वजह से उनके फोंस पर UPI नहीं चलता. ऐसे में आपको आप अपना फोन देते हैं कि किसी भी तरह की पेमेंट आप इस फोन से कर दीजिएगा. अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है बल्कि अब आप उनके फोन के UPI में ही पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे.
अब UPI चलाने के लिए किसी बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं है. ऐसे में आप अपने बच्चों को एक लिमिट में पैसा दे सकते हैं ताकि वह अपने छोटे-मोटे खर्चों की पेमेंट इस UPI आईडी के जरिए कर सकें. दरअसल Paytm ने इस खास सर्विस को Teenagers के लिए शुरू किया है.