करोड़ों बैंक खातों पर RBI का बड़ा एक्शन! FD-Savings Account वालों के लिए बड़ी खबर, कैसे कम होगा आपके पैसों पर खतरा
RBI BIG Planning: आरबीआई अब बैंकों को ज्यादा पारदर्शी और जिम्मेदार बनाने की तैयारी कर रहा है. नए बेसल-3 नियमों के तहत अब हर बैंक को अपनी वित्तीय स्थिति जनता के सामने बतानी होगी. बैंकों को यह जानकारी देनी पड़ेगी कि उनके पास कितना पैसा सुरक्षित है, कितनी लिक्विडिटी है और वे मुश्किल समय में ग्राहकों का पैसा लौटाने में कितने सक्षम हैं. इसके लिए हर बैंक को अपनी वेबसाइट पर एक अलग सेक्शन बनाना होगा, जहां हर तीन महीने में यह जानकारी अपडेट की जाएगी. इससे आम लोगों को भी पता चल सकेगा कि कौन सा बैंक ज्यादा सुरक्षित है और किस बैंक में जोखिम ज्यादा है.
इन नियमों का सबसे बड़ा फायदा बैंक ग्राहकों को होगा. लोग एफडी, सेविंग अकाउंट या लोन लेने से पहले बैंक की स्थिति आसानी से समझ पाएंगे. आरबीआई का मानना है कि इससे बैंकिंग सिस्टम मजबूत और सुरक्षित बनेगा. साथ ही बैंकों में होने वाले फ्रॉड और गड़बड़ियों पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी. हालांकि शुरुआत में बैंकों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ सकता है, लेकिन लंबे समय में इससे ग्राहकों का भरोसा मजबूत होगा और बैंकिंग व्यवस्था ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी.
More Videos
Bank Deposit से दूर हुए लोग, फ्रॉड्स से हो जाएगा बैंकों का धंधा खत्म!
8th Pay Commission Big Update |आफत में करोड़ों कर्मचारी? जंग से टूट जाएगी सैलरी बढ़ोतरी की आस?
NPS Sanchay vs Regular NPS: ₹100 से शुरू करें पेंशन की बचत, जानिए क्या है NPS संचय योजना
