हर महीने 9250 रुपए का ब्याज, 1 बार पैसा लगाने पर Post Office की ये स्कीम देगी बढ़िया रिटर्न, यहां समझें कैलकुलेशन
Post Office MIS Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आपको बढ़िया रिटर्न मिलेगा और सबसे खास बात ये है कि बिना रिस्क आपको हर महीने 9250 रुपए का ब्याज मिल सकता है. हम आज आपको इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.

शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव में पैसा लगाना रिस्की लग रहा है तो हम आज आपको Post Office की एक ऐसी शानदार स्कीम के बारे में बताएंगे जिसमें एक बार पैसा लगाने पर आपको हर महीने ब्याज मिलता रहेगा. ये सरकारी स्कीम रिस्क फ्री है यानी आपका पैसा सुरक्षित रहता है और आपके पैसे पर सरकारी हर महीने ब्याज देती रहती है. इस स्कीम का नाम है Post Office MIS Scheme.
कितना है Post Office MIS Scheme Interest Rate?
इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम के तहत 7.4 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है. अगर आप सिंगल अकाउंट खुलवाते हैं तो आप न्यूनतम 1000 रुपए और अधिकतम 9 लाख रुपए जमा करवा सकते हैं. वहीं, अगर आप ज्वाइंट अकाउंट खुलवाते हैं तो आप 15 लाख रुपए तक डाल सकते हैं.
उदाहरण के लिए मान लीजिए आपने पोस्ट ऑफिस की इस सरकारी स्कीम के तहत ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया और एक ही बार में 15 लाख रुपए इस स्कीम में डाल दिए. एक बार पैसा डालने के बाद आपको सालाना 7.4 फीसदी ब्याज मिलने लगेगा.
15 लाख रुपए पर 7.4 फीसदी ब्याज के हिसाब से एक साल में आपको 1,11,000 रुपए का ब्याज मिलेगा. 1 लाख 11 हजार रुपए के हिसाब से आपको मंथली 9 हजार 250 रुपए का ब्याज अगले 5 साल तक मिलता रहेगा, वो भी रिस्क फ्री. इस स्कीम के तहत आप 5 साल तक इसमें निवेश कर सकते हैं.
ये तीन बातें जानना है जरूरी
- अकाउंट खोलने की तारीख के बाद आप अकाउंट को अगले 1 साल से पहले बंद नहीं करवा सकते हैं.
- अगर अकाउंट खोलने की तारीख से 3 साल या उससे पहले आप अकाउंट बंद करते हैं तो डिपॉजिट का 2 फीसदी काट लिया जाएगा और बाकी रकम डिपॉजिट करने वाले को वापस कर दी जाएगी.
- अगर अकाउंट खोलने की तारीख से 3 साल खत्म होने के बाद अकाउंट को बंद करते हैं तो डिपॉज़िट का 1 फीसदी काटने के बाद आपको पैसा वापस मिलेगा.
ये भी पढ़ें- हर महीने मिलेगा 20,500 रुपए का ब्याज, Post Office की इस स्कीम में बस एक बार लगाएं पैसा