बैंक अकाउंट नहीं है तो भी भेज सकेंगे पैसे! RBI ने बदले मनी ट्रांसफर के नियम, जानें नई गाइडलाइंस
क्या आपके पास बैंक अकाउंट नहीं है, फिर भी आप किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में पैसे भेजना चाहते हैं? अब ऐसा करना संभव होगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Domestic Money Transfer Directions, 2026 के तहत घरेलू मनी ट्रांसफर से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. नए नियमों में बैंक खाते के बिना भी पैसे भेजने और पाने की सुविधा से जुड़े प्रावधान स्पष्ट किए गए हैं. बैंक ब्रांच, ATM और बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के जरिए कितनी रकम भेजी जा सकेगी? बिना बैंक खाते वाला व्यक्ति एक ट्रांजैक्शन में कितने रुपये कैश पा सकेगा? इसके लिए KYC और ऑथेंटिकेशन के क्या नियम होंगे? जानिए RBI की नई गाइडलाइंस से जुड़ी हर जरूरी बात.