S&P Warning on Crude, LPG| सिर्फ 25 दिन की LPG, इस मुश्किल से कैसे निपटेगा भारत?

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P Global ने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर एक अहम चेतावनी दी है. एजेंसी के मुताबिक अगर सप्लाई में कोई बड़ा व्यवधान आता है तो India के पास उपलब्ध LPG का स्टॉक लगभग 25 दिनों की खपत के बराबर ही रह जाता है. इसी तरह कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल के मामले में भी भारत काफी हद तक आयात पर निर्भर है. मौजूदा समय में मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन की अनिश्चितता ऊर्जा बाजार के लिए चिंता का कारण बन सकती है. अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई प्रभावित होती है तो भारत को महंगे दाम पर तेल और गैस खरीदनी पड़ सकती है. इसका सीधा असर महंगाई, ट्रांसपोर्ट लागत और घरेलू गैस की कीमतों पर पड़ सकता है. ऐसे हालात में सरकार के लिए रणनीतिक भंडारण बढ़ाना, सप्लाई के नए स्रोत तलाशना और ऊर्जा विविधीकरण को तेज करना बेहद जरूरी माना जा रहा है.

Short Videos