Vodafone Idea, Bandhan Bk, IOB, RBL, Emcure, Star Health, CPSL, EMMVEE, GRSE, GESHIP, में क्या करें?

PICL Agro के मजबूत Q4 नतीजों के बावजूद शेयर में करीब 8% की गिरावट देखी गई, जिसका मुख्य कारण “बाय ऑन रूमर, सेल ऑन न्यूज़” ट्रेंड रहा। कंपनी का रेवेन्यू ₹893 करोड़ से बढ़कर ₹1143 करोड़ हुआ और डिस्टिलरी सेगमेंट का मुनाफा भी तेजी से बढ़ा, लेकिन निवेशकों ने पहले से आई तेजी के बाद मुनाफावसूली की. कंपनी ने अपने शुगर और डिस्टिलरी बिजनेस को अलग करने (डिमर्जर) का फैसला लिया है, जिससे भविष्य में वैल्यू अनलॉकिंग की संभावना बनती है. हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्टॉक में अभी और गिरावट आ सकती है, इसलिए निवेशकों को सही स्तर का इंतजार करना चाहिए. 550 या 640 के ऊपर ब्रेकआउट जैसे लेवल्स पर एंट्री बेहतर मानी जा रही है, साथ ही स्टॉप लॉस के साथ निवेश जरूरी है.

Short Videos