UPS vs OPS: फिर छिड़ा पेंशन स्कीम पर महासंग्राम! यहां समझें क्या है विवाद?
यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) और सरकारी कर्मचारियों की पेंशन के भविष्य को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. कर्मचारी नेताओं ने दावा किया है कि सरकार ने पेंशन से जुड़ी लगभग सभी बड़ी मांगें पूरी कर दी हैं, लेकिन ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन और नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. मनजीत सिंह पटेल इस दावे से पूरी तरह सहमत नहीं हैं.
मनजीत सिंह पटेल का तर्क है कि UPS को असली पेंशन नहीं बल्कि पे-आउट माना जाना चाहिए और उनका कहना है कि इसका असर खास तौर पर कम सैलरी वाले कर्मचारियों और 20 साल से कम सर्विस वाले कर्मचारियों पर ज्यादा पड़ता है. उन्होंने उन कर्मचारियों पर भी सवाल उठाए हैं जिन्हें UPS चुनने के लिए मजबूर किया गया.
इस वीडियो में आपको UPS बनाम OPS की पूरी बहस को आसान भाषा में समझाएंगे, जिसमें 50 फीसदी पेंशन क्लेम, 60 फीसदी फैमिली पेंशन, 20 साल की सर्विस का मुद्दा, VRS विवाद और मनजीत सिंह पटेल की बड़ी आपत्तियां शामिल हैं. सरकारी कर्मचारियों के लिए इस नए पेंशन विवाद का क्या मतलब है, यह समझने के लिए पूरा वीडियो देखें.