27 लीटर स्टोरेज और 156.9cc का इंजन, लॉन्च हुआ Honda ADV160, हीरो-यामाहा को देगा टक्कर!
Honda का पहला फ्लेक्स फ्यूल मैक्सी स्कूटर ADV 160 को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. इस स्कूटर की टक्कर यामाहा और हीरो ब्रैंड के स्कूटर्स से होगी, इसमें 156.9 सीसी का इंजन दिया गया है. आप 5 हजार रुपए देकर इस स्कूटर को बुक करवा सकते हैं.
Highlights
- होंडा का नया स्कूटर हुआ लॉन्च.
- देश का पहला फ्लेक्स फ्यूल स्कूटर.
- 1.70 लाख रुपए है कीमत.
HMSI यानी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने ग्राहकों के लिए एक नया स्कूटर लॉन्च किया है जिसका नाम है Honda ADV160. इस स्कूटर को होंडा के बिगविंग और रेडविंग डीलरशिप के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा. इस स्कूटर की टक्कर Yamaha और Hero कंपनी के स्कूटर्स से होगी. स्कूटर की बुकिंग शुरू हो गई है आप 5000 रुपए का बुकिंग अमाउंट देकर स्कूटर को बुक कर सकते हैं और डिलीवरी मिड अक्तूबर से शुरू होगी.
Honda ADV160 Features
होंडा ADV160 भारत का पहला फ्लेक्स फ्यूल स्कूटर बन गया है, जो होंडा की फ्लेक्सटेक टेक्नोलॉजी की वजह से E85 तक के फ्यूल ब्लेंड पर चल सकता है. एडवेंचर पर फोकस करने वाले मैक्सी स्कूटर के तौर पर, यह रफ स्टाइलिंग को रोजाना इस्तेमाल के काम के साथ जोड़ता है.
इस स्कूटर में 156.9 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, इसके अलावा इसमें 27 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज, होंडा रोडसिंक और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ एक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) और सिंगल चैनल ABS के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक जैसे खास फीचर्स मिलते हैं.
Honda ADV160 Price in India
होंडा का कहना है कि ADV160 कंपनी की मल्टी-पाथवे मोबिलिटी स्ट्रैटेजी का एक अहम हिस्सा है, जो ग्राहकों को प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में भविष्य के लिए तैयार विकल्प देता है. होंडा ADV160 एक कॉम्पिटिटिव प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में आ गया है, जिसका मुकाबला Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 से है.
होंडा के इस स्कूटर की कीमत 1 लाख 70 हजार (एक्स शोरूम) है. इसकी टक्कर 1 लाख 37 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से 1 लाख 43 हजार रुपए (एक्स शोरूम) की कीमत वाले Xoom 160 और 1 लाख 45 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से 1 लाख 48 हजार रुपए (एक्स शोरूम) वाले Aerox 155 से होगी.
ये भी पढ़ें- आ गई Honda की नई क्रूजर बाइक, Royal Enfield को टक्कर देगी Rebel 300! कीमत 2.2 लाख से शुरू
Latest Stories
आ गई Honda की नई क्रूजर बाइक, Royal Enfield को टक्कर देगी Rebel 300! कीमत 2.2 लाख से शुरू
Tata की इन 2 गाड़ियों के पीछे ‘दीवाने’ हुए लोग, 24 हफ्ते तक पहुंचा वेटिंग पीरियड
मार्केट में 6 नई गाड़ियां उतारेगी Tata, 2026-27 में आएंगे ये नए मॉडल्स!
