यूपी के इस शहर में इंडस्ट्रियल प्लॉट लेने का मौका, जानें कीमत, पात्रता और आवेदन की पूरी डिटेल

Greater Noida Authority ने 24 इंडस्ट्रियल प्लॉट की नई स्कीम लॉन्च की है, जिसमें 9000 से 100000 वर्ग मीटर तक के प्लॉट शामिल हैं. यह प्लॉट अलग -अलग सेक्टर में 35000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से दिए जाएंगे. चयन प्रक्रिया में वित्तीय क्षमता और रोजगार सृजन को महत्व मिलेगा. पेमेंट के लिए आसान विकल्प और 90 साल की लीज दी जाएगी. .

Greater Noida Authority ने 24 इंडस्ट्रियल प्लॉट की नई स्कीम लॉन्च की है. Image Credit: money9live

Industrial Plots Scheme: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने नए निवेश को आकर्षित करने के लिए 24 इंडस्ट्रियल प्लॉट की नई स्कीम लॉन्च की है. यह योजना 11 अप्रैल से शुरू हुई है और इसका मकसद ग्रेटर नोएडा को मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स हब बनाना है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास होने से इस सेक्टर की अहमियत और बढ़ गई है. इस स्कीम में अलग-अलग सेक्टर में बड़े प्लॉट दिए जा रहे हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर डिफेंस और ईवी सेक्टर तक की कंपनियां इसमें अप्लाई कर सकती हैं. सरकार का फोकस निवेश बढ़ाने और रोजगार पैदा करने पर है.

क्या है स्कीम

इस योजना के तहत 9000 वर्ग मीटर से लेकर 100000 वर्ग मीटर तक के प्लॉट दिए जा रहे हैं. ये प्लॉट इकोटेक 01 एक्सटेंशन 1, इकोटेक 06, इकोटेक 08, इकोटेक 10, इकोटेक 11 और सेक्टर 16 में स्थित हैं. हर सेक्टर में अलग- अलग साइज के प्लॉट उपलब्ध हैं ताकि छोटे और बड़े दोनों तरह के इंडस्ट्री इसमें भाग ले सकें. इस तरह की डॉयवर्स इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को बैलेंस बनाने में मदद करेगी और अलग अलग सेक्टर के निवेशकों को आकर्षित करेगी.

कीमत और रजिस्ट्रेशन डिटेल

इंडस्ट्रियल प्लॉट की कीमत 35000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है जो मौजूदा मार्केट रेट के अनुसार है. अप्लाई करते समय कुल कीमत का 10 फीसदी रजिस्ट्रेशन अमाउंट देना होगा. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल गंभीर निवेशक ही अप्लाई करें. सरकार ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखने की कोशिश की है जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और स्कीम में भागीदारी मजबूत होगी.

क्या है पात्रता और चयन प्रक्रिया

इस योजना में अप्लाई करने वालों की वित्तीय स्थिति और नेट वर्थ को प्रमुखता से देखा जाएगा. इसके साथ साथ रोजगार पैदा करने की क्षमता को भी महत्व दिया जाएगा. स्टार्टअप, एक्सपोर्ट यूनिट, महिला उद्यमी और एससी- एसटी वर्ग के आवेदकों को अतिरिक्त वेटेज मिलेगा. जो कंपनियां अपने मौजूदा इंडस्ट्री का विस्तार करना चाहती हैं उन्हें भी प्राथमिकता दी जाएगी. शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और उसी के आधार पर अंतिम चयन होगा.

पेमेंट प्लान और लीज अवधि

सफल आवेदकों के लिए पेमेंट के दो विकल्प दिए गए हैं. वे 90 दिन के भीतर पूरा पेमेंट कर सकते हैं या फिर 60 दिन में 40 फीसदी रकम जमा कर बाकी राशि 4 साल में किस्तों के रूप में दे सकते हैं. यह किस्त हर 6 महीने में देनी होगी. इस तरह का लचीला पेमेंट प्लान निवेशकों के लिए काफी मददगार साबित होगा. सभी प्लॉट 90 साल की लीज पर दिए जाएंगे जिससे कंपनियों को लंबे समय तक स्थिरता और सुरक्षा मिलेगी.

सेक्टर वाइज प्लॉट डिस्ट्रीब्यूशन

सेक्टर नामप्लॉट की संख्याप्लॉट साइज
Ecotech 01 Extension 1720354 वर्ग मीटर से लेकर 32880 वर्ग मीटर तक
Ecotech 0859065 से 13407 वर्ग मीटर
Ecotech 10222884 और 10443 वर्ग मीटर
Ecotech 11612000 से 24770 वर्ग मीटर
Sector 16311111 से 29046 वर्ग मीटर
Ecotech 061100000 वर्ग मीटर (लगभग 350 करोड़ रुपये)

किन इंडस्ट्री को मिलेगा फायदा

इस योजना में कई तरह के इंडस्ट्री को शामिल किया गया है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, ईवी मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस और एयरोस्पेस जैसे सेक्टर शामिल हैं. इसके अलावा फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, डेयरी और पोल्ट्री सेक्टर को भी मौका दिया गया है. सोलर एनर्जी और डेटा सेंटर जैसे उभरते सेक्टर को भी इसमें शामिल किया गया है जिससे ग्रेटर नोएडा एक मल्टी सेक्टर इंडस्ट्रियल हब बन सके.

ये भी पढ़ें- घर खरीदने से पहले जानें अंडर कंस्ट्रक्शन या रेडी टू मूव, कौन सा है बेहतर विकल्प; कैसे करें सही चुनाव

अप्लाई प्रक्रिया और अंतिम तारीख

इच्छुक निवेशक निवेश मित्र पोर्टल या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रखा गया है ताकि अप्लाई करना आसान हो सके. अप्लाई की अंतिम तारीख 12 मई तय की गई है इसलिए समय रहते अप्लाई करना जरूरी है. सभी जरूरी डाक्यूमेंट सही तरीके से जमा करना होगा. यह स्कीम निवेश के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है.

Latest Stories

घर खरीदने से पहले जानें अंडर कंस्ट्रक्शन या रेडी टू मूव, कौन सा है बेहतर विकल्प; कैसे करें सही चुनाव

घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! UP-RERA ने आसान किए प्रॉपर्टी ट्रांसफर नियम; बिल्डर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम

घर खरीदने या निवेश का है प्लान, इन 5 टियर 2 शहरों पर जरूर डालें नजर; जानें क्या है खास

क्या है दाखिल-खारिज? रजिस्ट्री के बाद भी क्यों अधूरे रहते हैं अधिकार, जानें हर सवाल का जवाब

प्रॉपर्टी का नहीं सुना होगा ऐसा फ्रॉड, एक ही फ्लैट 25 लोगों को बेचा, ₹500 करोड़ की चपत, हमेशा चेक करें ये 7 दस्तावेज

अब लखनऊ से कानपुर सिर्फ 30 मिनट में, समय और फ्यूल दोनों की बचत; जानें नए एक्सप्रेसवे की पूरी डिटेल