नोएडा से जेवर अब हवा में फर्राटा भरेंगी कारें, 10 लेन का बनेगा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, जानें किस इलाके को होगा फायदा

नोएडा में प्रस्तावित 10-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक सफर को तेज और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. DND फ्लाईवे से शुरू होकर यमुना किनारे तक जाने वाली यह परियोजना बढ़ते ट्रैफिक को संभालने और बेहतर कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है.

Noida-Jewar Airport Expressway Image Credit: Google Image

Noida-Jewar Airport Expressway: दिल्ली में बढ़ते ट्रैफिक और आने वाले वक्त में जेवर एयरपोर्ट के दबाव को देखते हुए नोएडा में एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट प्लान किया जा रहा है. DND फ्लाईवे से लेकर यमुना किनारे होते हुए जेवर की तरफ एक 10-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाने की योजना पर काम शुरू हो चुका है. इससे लोगों को तेज और बिना जाम के एयरपोर्ट तक पहुंचाना है.

10-लेन एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव

magicbricks की रिपोर्ट के अनुसार, पहले इस रूट के लिए 6 या 8 लेन की सड़क पर विचार किया जा रहा था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 लेन करने की योजना बनाई गई है. यह एक्सप्रेसवे DND के पास से शुरू होकर यमुना किनारे बनाया जाएगा. इससे दिल्ली से सीधे जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी.

ये हैं जरूरी जानकारी

डिटेल्सजानकारी
शुरूआतDND फ्लाईवे के पास (सेक्टर 94, नोएडा)
अंतिम सेक्शनयमुना नदी के किनारे, जेवर की ओर
कुल लंबाईलगभग 31 किमी
प्रस्तावित लेन10-लेन एलिवेटेड सड़क
कैसी होगी एलिवेटेड सड़कपिलरों पर बनी एलिवेटेड सड़क (यमुना के साथ)
अतिरिक्त सुविधादोनों तरफ सर्विस रोड
उद्देश्यट्रैफिक कम करना और एयरपोर्ट तक तेज पहुंच

सर्वे और DPR का काम शुरू

रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को लेकर तकनीकी टीम ने साइट का निरीक्षण कर लिया है और अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है. इसमें ट्रैफिक स्टडी, निर्माण की संभावना और पर्यावरण से जुड़े पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा.

पिलर पर सड़क बनाना क्यों बेहतर?

सिंचाई विभाग ने सुझाव दिया है कि सड़क को यमुना के किनारे पिलर्स पर बनाया जाए. ऐसा करने से:

  • निर्माण आसान होगा
  • पर्यावरण मंजूरी जल्दी मिल सकती है
  • यमुना किनारे काम करने की जटिलता कम होगी

इससे प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ सकता है.

चिल्ला रोड कनेक्शन और ट्रैफिक में राहत

इस नए एक्सप्रेसवे को चिल्ला एलिवेटेड रोड से भी जोड़ा जाएगा. महमाया फ्लाईओवर के पास 1.8 किलोमीटर का घुमावदार चौराहा बनेगा, जिससे मयूर विहार, कालिंदी कुंज और नोएडा के कई सेक्टर सीधे जुड़ जाएंगे. इससे ट्रैफिक जाम कम होगा और सफर स्मूथ बनेगा.

रियल एस्टेट और आम लोगों को फायदा

इस प्रोजेक्ट का असर सिर्फ ट्रैफिक तक सीमित नहीं रहेगा. इससे –

  • नोएडा के प्रॉपर्टी रेट बढ़ सकते हैं
  • किराये की मांग बढ़ेगी
  • सेक्टर 94 और यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास विकास तेज होगा

अगर यह योजना सफल होती है, तो दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक का सफर काफी तेज और आसान हो जाएगा. फिलहाल सभी की नजर DPR और सरकारी मंजूरी पर टिकी है.