NHAI का बड़ा फैसला, 121 टोल प्लाजा पर मिलेगा Digital FASTag लोकल पास, जानें किसे मिलेगा फायदा

NHAI ने डिजिटल FASTag लोकल पास की सुविधा अब देश के 121 टोल प्लाजा तक बढ़ा दी है. 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र वाहन चालक राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप से मासिक पास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए टोल प्लाजा पर जाकर डॉक्यूमेंट जमा करने की जरूरत नहीं होगी.

NHAI ने डिजिटल FASTag लोकल पास की सुविधा अब देश के 121 टोल प्लाजा तक बढ़ा दी है. Image Credit:

नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने डिजिटल FASTag लोकल पास की सुविधा का विस्तार कर दिया है. अब देश के 121 टोल प्लाजा पर पात्र वाहन चालक ऑनलाइन लोकल पास ले सकेंगे. इसके लिए टोल प्लाजा पर जाकर डॉक्यूमेंट जमा करने की जरूरत नहीं होगी. वाहन चालक राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन कर सकेंगे. यह सुविधा टोल भुगतान प्रक्रिया को आसान और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू की गई है.

डिजिटल FASTag लोकल पास क्या है

डिजिटल लोकल पास की सुविधा उन लोगों के लिए है जो किसी पात्र टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं. पात्र लोग राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप से मासिक लोकल पास के लिए आवेदन कर सकते हैं. पास मिलने के बाद संबंधित टोल प्लाजा से पूरे महीने असीमित यात्रा की जा सकती है. इसके लिए लागू नियम और शर्तें मान्य रहेंगी. इससे रोजाना टोल प्लाजा से गुजरने वाले स्थानीय लोगों को खास फायदा होगा.

अब 121 टोल प्लाजा पर सुविधा

NHAI ने डिजिटल लोकल पास की सुविधा को देश के 121 टोल प्लाजा तक पहुंचा दिया है. इसकी शुरुआत जुलाई 2026 में दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड दो पर मुंडका बक्करवाला टोल प्लाजा से हुई थी. अब इसका दायरा बढ़ाकर 121 टोल प्लाजा कर दिया गया है. इससे ज्यादा संख्या में स्थानीय वाहन चालकों को ऑनलाइन पास की सुविधा मिलेगी. पात्र टोल प्लाजा की जानकारी राजमार्ग यात्रा की वेबसाइट पर देखी जा सकती है.

टोल प्लाजा जाने की जरूरत नहीं

पहले लोकल पास बनवाने के लिए वाहन चालकों को संबंधित टोल प्लाजा पर जाना पड़ता था. उन्हें अपने निवास का पता और पात्रता साबित करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट भी जमा करने होते थे. डिजिटल सुविधा शुरू होने के बाद यह प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है. इससे लोगों का समय बचेगा और कागजी प्रक्रिया भी कम होगी. ऑनलाइन आवेदन से लोकल पास जारी करने की प्रक्रिया अधिक आसान हो सकती है.

DigiLocker और VAHAN से होगी जांच

डिजिटल लोकल पास के लिए आवेदन करते समय सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद ली जाएगी. DigiLocker और VAHAN के जरिए वाहन चालक की जानकारी, वाहन का डिटेल और FASTag से जुड़ी जानकारी हासिल और सत्यापित की जाएगी. इसके अलावा GIS आधारित जांच से यह देखा जाएगा कि आवेदक का रजिस्ट्रेशन पता संबंधित टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में आता है या नहीं. इससे पात्रता की जांच ऑनलाइन की जा सकेगी.

यह भी पढ़ें- Tata Sons: टाटा ग्रुप के इतिहास में पहली बार नहीं हुई AGM की बैठक, लेकिन चंद्रशेखरन और नोएल टाटा रहे मौजूद

राजमार्ग यात्रा ऐप से ऐसे मिलेगा पास

पात्र वाहन चालक राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप के जरिए लोकल पास के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया में जरूरी जानकारी डिजिटल माध्यम से वेरिफेकशन की जाएगी. इसके बाद पात्रता पूरी होने पर मासिक लोकल पास की सुविधा मिल सकेगी. इससे स्थानीय लोगों को हर बार टोल पेमेंट की प्रक्रिया से राहत मिल सकती है.

Loading...
Unable to load recommendations.