चढ़ते बाजार का चीता! लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट, कंपनी पर जीरो कर्ज, जानें अचानक क्यों बना रॉकेट?

17 मार्च के कारोबार में MOIL का शेयर करीब 20 प्रतिशत चढ़कर 297.65 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 6.02 प्रतिशत चढ़ा है. हालांकि पिछले एक तिमाही में यह 8.67 प्रतिशत गिरा है और पिछले एक साल में करीब 5.31 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. रुपये के स्तर तक पहुंच गया.

अपर सर्किट शेयर Image Credit: Canva

17 मार्च को बाजार में रैली देखने को मिली. इस तेजी में MOIL Limited के शेयर काफी चर्चा में रहे. वजह शेयरों में लगा अपर सर्किट. कंपनी के शेयर में 20 फीसदी के अपर सर्किट के बाद 297.65 पर पहुंच गए. हाल में ही इसके शेयर अपने एक साल के निचले स्तर पर थे. कंपनी का मार्केट कैप करीब 5,753.54 करोड़ रुपये है. आइए जानते हैं कि अचानक क्या हुआ कि इस शेयर में तूफानी रैली देखने को मिली है.

क्या है तेजी की वजह?

MOIL के शेयर में आई इस जोरदार तेजी के पीछे कंपनी के भविष्य को लेकर मजबूत संकेत माने जा रहे हैं. कंपनी ने उत्पादन बढ़ाने के बड़े लक्ष्य तय किए हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. कंपनी ने चौथी तिमाही में मैंगनीज उत्पादन को 9 लाख टन तक ले जाने का लक्ष्य रखा है. यह Q3 के मुकाबले करीब दोगुना है. इससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी के ऑपरेशन में तेजी आने वाली है और निकट अवधि में प्रदर्शन मजबूत रह सकता है.

लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर फोकस

कंपनी सिर्फ शॉर्ट टर्म ही नहीं बल्कि लंबी अवधि के लिए भी आक्रामक रणनीति पर काम कर रही है. MOIL का लक्ष्य है कि वह FY30 तक अपने उत्पादन को FY25 के मुकाबले दोगुना कर दे. इससे कंपनी की क्षमता और बाजार में पकड़ दोनों मजबूत होंगी.

प्रोडक्शन टारगेट और मार्केट शेयर

कंपनी ने FY30 तक 3.5 मिलियन टन मैंगनीज उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जबकि FY26 में यह करीब 2.35 मिलियन टन रहने का अनुमान है. इसके साथ ही कंपनी अपने मार्केट शेयर को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत तक ले जाना चाहती है, जो इसके सेक्टर में मजबूत पकड़ बनाने की रणनीति को दिखाता है.

फाइनेंशियल्स की झलक

कंपनी के हालिया आंकड़ों पर नजर डालें तो दिसंबर 2025 तिमाही में रेवेन्यू 367 करोड़ रुपये से घटकर 360 करोड़ रुपये हो गया. वहीं नेट प्रॉफिट भी 64 करोड़ रुपये से घटकर 53 करोड़ रुपये रहा. हालांकि कंपनी की कैपिटल एफिशिएंसी मजबूत बनी हुई है. कंपनी का ROCE 18.8 प्रतिशत और ROE 14.7 प्रतिशत हैं, जो अच्छे रिटर्न का संकेत देते हैं. साथ ही डैट टू इक्विटी 0.00 है, यानी कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है.

कंपनी के बारे में

MOIL Limited, जिसे पहले Manganese Ore (India) Limited के नाम से जाना जाता था, स्टील मंत्रालय के तहत एक मिनीरत्न कैटेगरी-1 पीएसयू है. इसकी स्थापना 1962 में हुई थी. यह भारत की सबसे बड़ी मैंगनीज अयस्क उत्पादक कंपनी है, जिसकी मौजूदा उत्पादन क्षमता करीब 3 मिलियन टन प्रति वर्ष है.

शेयर का हाल

मंगलवार के कारोबार में MOIL का शेयर करीब 20 प्रतिशत चढ़कर 297.65 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 6.02 प्रतिशत चढ़ा है. हालांकि पिछले एक तिमाही में यह 8.67 प्रतिशत गिरा है और पिछले एक साल में करीब 5.31 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. रुपये के स्तर तक पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें- 20% भागेगा ये शेयर! ICICI Securities ने दी BUY रेटिंग, बेहतर दिख रहा मौका, स्टॉक पर रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ग्रीन एनर्जी की दौड़ में ‘लाल सोना’ बना कॉपर, 2035 तक दोगुनी हो सकती है डिमांड; इन 3 कंपनियों पर रखें नजर

1 के बदले मिलेंगे 5 फ्री शेयर, बोनस के साथ डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 5 साल में 110% तक रिटर्न; चेक करें रिकॉर्ड डेट

इस फार्मा शेयर पर Emkay बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस, वहीं Elara ने घटाई रेटिंग, जानें कहां जाएगा स्टॉक?

पावर सेक्टर के इस स्टॉक में बड़ी बिकवाली, तगड़े नतीजों के बावजूद 10 फीसद टूटा शेयर; जानें क्या है वजह

BSE के शेयर में जोरदार तेजी, प्रॉफिट बुकिंग का ये सही समय या फिर अभी होल्ड करें? जानें- एक्सपर्ट की सलाह

FIIs ने IT शेयरों से निकाले ₹20,000 करोड़, अब इस छूटकु स्टॉक में लगा रहे धड़ाधड़ पैसा; क्या आपने देखा?