20% भागेगा ये शेयर! ICICI Securities ने दी BUY रेटिंग, बेहतर दिख रहा मौका, स्टॉक पर रखें नजर
16 मार्च के कारोबार में DOMS Industries का शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहा था. बीते एक हफ्ते में शेयर करीब 2.08 प्रतिशत चढ़ा है. हालांकि पिछले एक तिमाही में यह करीब 17.39 प्रतिशत गिरा है और पिछले एक साल में शेयर में करीब 23.85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.
इन दिनों बाजार में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इसी बीच ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने DOMS Industries के शेयर पर अपनी रेटिंग अपग्रेड कर दी है. ब्रोकरेज ने पहले दी गई Add रेटिंग को बदलकर अब BUY कर दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि पिछले तीन महीनों में शेयर की कीमत में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे मौजूदा स्तर पर निवेश के लिहाज से रिस्क-रिवॉर्ड अनुपात बेहतर दिख रहा है.
मिडिल ईस्ट से सीमित कारोबार
ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी की कुल आय का करीब 2 प्रतिशत से भी कम हिस्सा मिडिल ईस्ट से आता है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका से ऑर्डर फिर से शुरू हो गए हैं, क्योंकि टैरिफ में नरमी आई है. इसके अलावा FILA से जुड़े निर्यात यूरोप और अमेरिका में जारी रहने की उम्मीद है और इन पर टैरिफ का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है.
कच्चे माल की लागत बढ़ने की चिंता
हालांकि कंपनी के लिए सबसे बड़ा असर कच्चे माल की लागत पर पड़ सकता है. कंपनी के रॉ मटेरियल में पॉलिमर और क्रूड से जुड़े डेरिवेटिव्स का हिस्सा करीब 40 से 50 प्रतिशत है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से लागत बढ़ सकती है, जिससे अल्प अवधि में मार्जिन पर दबाव पड़ने की संभावना है. हालांकि ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी करके इस दबाव को काफी हद तक संतुलित कर सकती है.
मजबूत घरेलू मांग से मिलेगा सहारा
ब्रोकरेज के मुताबिक, भारत में स्टेशनरी और संबंधित उत्पादों की मजबूत मांग और कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क आने वाले समय में रेवेन्यू वृद्धि को सपोर्ट कर सकता है. कंपनी का लक्ष्य FY26 में Wowper ब्रांड से करीब 200 करोड़ रुपये की आय हासिल करना है. फिलहाल यह कैटेगरी ऑफ-सीजन में है, लेकिन कुल मिलाकर इसमें अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है.
FY26 के लिए कंपनी का अनुमान
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी FY26 में 18 से 20 प्रतिशत रेवेन्यू वृद्धि हासिल करने के रास्ते पर है. साथ ही EBITDA मार्जिन 16.5 से 17.5 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है. ICICI सिक्योरिटीज ने DCF मॉडल के आधार पर शेयर का नया टारगेट प्राइस 2,500 रुपये तय किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, इसमें 20 फीसदी की तेजी आ सकती है. इस वैल्यूएशन के आधार पर FY28 के अनुमानित मुनाफे पर कंपनी का P/E लगभग 43 गुना निकलता है.
शेयर का हाल
16 मार्च के कारोबार में DOMS Industries का शेयर हरे निशान में कारोबार करता दिखा. शेयर करीब 2.75 प्रतिशत बढ़कर 2,139.7 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 2.08 प्रतिशत चढ़ा है. हालांकि पिछले एक तिमाही में यह करीब 17.39 प्रतिशत गिरा है और पिछले एक साल में शेयर में करीब 23.85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें- इन 7 शेयरों में आई भयानक तबाही! दो हफ्तों में 55 प्रतिशत तक टूटे स्टॉक्स, भाव ₹20 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शेयर बाजार में कमाई का संकेत दे रहे ये 3 स्टॉक, 200 EMA पार कर Angel One समेत इन शेयरों में तेजी
Closing Bell: Sensex 363 अंक चढ़ा, Nifty 23850 के ऊपर बंद; मेटल्स और फाइनेंशियल सर्विस शेयरों में तेजी
Sensex में 2 मिनट में 4,000 पॉइंट का उतार-चढ़ाव, आखिरी मिनटों में क्यों मचा हड़कंप?
