महामंदी की 3 बड़ी वॉर्निंग! रॉबर्ट कियोसाकी ने फिर निवेशकों को बड़ी चेतावनी
दुनिया भर में मशहूर किताब रिच डैड पुअर डैड के जो लेखक हैं रॉबर्ट कियोसाकी साहब उन्होंने एक बार फिर निवेशकों को बड़ी चेतावनी दी है. इस बार उन्होंने सीधे कहा है कि अगर लोग अभी एक्शन नहीं लेते हैं तो महंगाई और कर्ज उनकी दौलत जो है धीरे-धीरे खत्म कर देगा. कियोसाकी ने अपने एक्स अकाउंट पर लंबा पोस्ट लिखते हुए कहा कि दुनिया ऐसे दौर में जा रही है जहां नगदी यानी फियट मनी की खरीद की जो क्षमता है वह लगातार कमजोर होगी. उनका दावा है कि युद्ध, तेल की कीमतें और बढ़ता राष्ट्रीय कर्ज आने वाले समय में लोगों की सेविंग्स पर बड़ा असर डाल सकता है. इसके अलावा सिंगापुर के जो पीएम हैं, सर, उन्होंने भी बड़ी चेतावनी दी है. वो भी कह रहे हैं सर कि 1970 जैसा संकट आ रहा है. तो प्रवीण सर मैं आपसे एक ही सवाल पूछना चाहूंगा क्या सब कुछ तबाह होने वाला है क्या?