मॉर्गन स्टैनली की भविष्यवाणी, 1 लाख तक जा सकता है Sensex! IT सेक्टर बनेगा डार्क हॉर्स
Share Market: मॉर्गन स्टैनली ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर सकारात्मक अनुमान जताया है. रिपोर्ट के अनुसार, जून 2027 तक बीएसई सेंसेक्स 89,000 के स्तर तक पहुंच सकता है, जो मौजूदा स्तर से करीब 15% अधिक है. कंपनी का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और कंपनियों की कमाई आने वाले वर्षों में तेजी से बढ़ सकती है. विदेशी निवेशकों की बिकवाली, महंगाई और वैश्विक तनाव के बावजूद भारत की ग्रोथ स्टोरी मजबूत दिखाई दे रही है.
रिपोर्ट में तीन संभावित स्थितियों का जिक्र किया गया है. बेस केस में सेंसेक्स 89,000 तक पहुंच सकता है और इसकी संभावना सबसे ज्यादा यानी 50% बताई गई है. अगर वैश्विक माहौल बेहतर रहा, कच्चे तेल की कीमतें कम हुईं और कंपनियों की कमाई तेजी से बढ़ी तो बुल केस में सेंसेक्स 1 लाख तक जा सकता है. वहीं, खराब वैश्विक परिस्थितियों और महंगे कच्चे तेल की स्थिति में बियर केस के तहत सेंसेक्स 66,000 तक गिर सकता है.
मॉर्गन स्टैनली ने भारतीय आईटी सेक्टर को भविष्य का डार्क हॉर्स बताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल टेक्नोलॉजी पर बढ़ते खर्च से भारतीय आईटी कंपनियों को बड़ा फायदा मिल सकता है. साथ ही भारत-अमेरिका और भारत-यूके ट्रेड डील में प्रगति, घरेलू निवेशकों का भरोसा और निर्यात क्षेत्र को मिलने वाला समर्थन भारतीय बाजार को मजबूती दे सकता है.
More Videos
क्या फिर से Multibagger बनने की तैयारी में है Suzlon?
MMTC, IFCI, Niva Bupa, KPR Mill, Zen Tech, Zydus Life, Jindal Saw, CMR Green Tech IPO में क्या करें?
Vanguard से बड़े झटके के बाद Ola के इन्वेस्टर्स अब क्या करें?
