AI और रोबोटिक सर्जरी से बदल रहा हेल्थकेयर, ये 3 स्माल कैप स्टॉक्स दे सकते हैं मल्टीबैगर रिटर्न! 5 साल में 672% तक का उछाल
भारत में हेल्थकेयर की मांग तेजी से बढ़ रही है. लोग अब बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाएं चाहते हैं. इसके कारण अस्पतालों का विस्तार हो रहा है. छोटे शहरों में भी बड़े अस्पताल खुल रहे हैं. इसके अलावा AI और नई तकनीक से इलाज आसान और तेज हो गया है.
3 Hospital Stocks: भारत का हॉस्पिटल सेक्टर तेजी से बदल रहा है और आने वाले सालों में इसमें बड़ा ग्रोथ देखने को मिल सकता है. अब यह सेक्टर सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हाई-टेक हेल्थकेयर हब बनता जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार 2025 में करीब 122 अरब डॉलर का यह बाजार 2030 तक 202 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकता है.
सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च और प्राइवेट निवेश इस ग्रोथ को तेजी दे रहे हैं. बड़े अस्पताल अब छोटे शहरों तक पहुंच बना रहे हैं, जिससे हेल्थकेयर सेवाएं और बेहतर हो रही हैं. AI और नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से इलाज पहले से स्मार्ट हो गया है. इस सेक्टर में कई छोटी कंपनियां भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं. आइए जानते हैं ऐसे 3 स्टॉक्स के बारे में.
भारत का हॉस्पिटल सेक्टर क्यों बढ़ रहा है
भारत में हेल्थकेयर की मांग तेजी से बढ़ रही है. लोग अब बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाएं चाहते हैं. इसके कारण अस्पतालों का विस्तार हो रहा है. छोटे शहरों में भी बड़े अस्पताल खुल रहे हैं. इसके अलावा AI और नई तकनीक से इलाज आसान और तेज हो गया है. हालांकि अभी भी बेड और स्टाफ की कमी जैसी चुनौतियां हैं, लेकिन सेक्टर का भविष्य मजबूत माना जा रहा है.
Shalby Ltd
Shalby Ltd एक बड़ा हेल्थकेयर कंपनी है, जो खासकर जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए जानी जाती है. यह कंपनी कई शहरों में अस्पताल चलाती है. इसके अलावा कार्डियोलॉजी, कैंसर और न्यूरोलॉजी जैसे कई इलाज भी करती है. हाल ही में कंपनी ने रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की है, जिससे कमाई बढ़ने की उम्मीद है. कंपनी अपने अस्पतालों की क्षमता का बेहतर उपयोग करके ग्रोथ पर फोकस कर रही है. हालांकि हाल के दिनों में इसके शेयर में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन कंपनी आगे विस्तार की योजना पर काम कर रही है.
GPT Healthcare
GPT Healthcare पूर्वी भारत में तेजी से बढ़ रही कंपनी है. इसके पास कई अस्पताल हैं और यह नए अस्पताल भी खोल रही है. कंपनी की कमाई में अच्छा ग्रोथ दिखा है, जो मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण हुआ है. हालांकि नए अस्पताल खोलने में खर्च बढ़ने से मुनाफा थोड़ा कम हुआ है. कंपनी का लक्ष्य 2027 तक 1000 बेड की क्षमता बनाना है. यह कंपनी नई तकनीक जैसे रोबोटिक सर्जरी और एडवांस डायग्नोस्टिक पर भी ध्यान दे रही है.
Indraprastha Medical Corporation
Indraprastha Medical Corporation एक बड़ा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चलाती है. इसमें अपोलो ग्रुप और दिल्ली सरकार की हिस्सेदारी है. यह अस्पताल कार्डियोलॉजी, कैंसर और ट्रांसप्लांट जैसे इलाज में मजबूत है. कंपनी की कमाई और मुनाफा दोनों में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस पर कोई कर्ज नहीं है. कंपनी आने वाले सालों में अपनी क्षमता बढ़ाने की योजना बना रही है, जिससे ग्रोथ और बढ़ सकती है.
डेटा सोर्स: EM, BSE, Groww
इसे भी पढ़ें- कॉपर के डिमांड से फोकस में ये स्टॉक, 20 देशों में फैला कंपनी का बिजनेस, 6 महीने में 42% भागे शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
