कॉपर के डिमांड से फोकस में ये स्टॉक, 20 देशों में फैला कंपनी का बिजनेस, 6 महीने में 42% भागे शेयर
शुकवार के कारोबार में स्टॉक 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 378.8 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर 0.97 प्रतिशत गिरा है. पिछले एक तिमाही में इसमें 11.44 प्रतिशत की कमजोरी आई है. 20 फरवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप लगभग 13071.85 करोड़ रुपये है.
भारत में एनर्जी ट्रांजिशन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलने से रीसाइक्ल्ड कॉपर की मांग तेजी से बढ़ रही है. पावर ग्रिड, EV, रिन्यूएबल एनर्जी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर में कॉपर की अहम भूमिका है. ग्लोबल लेवल पर पर सप्लाई की कमी, बढ़ती कॉपर कीमतें और रीसाइक्ल्ड कंटेंट को बढ़ावा देने वाली नीतियों के चलते रीसाइक्लिंग कंपनियों के लिए अच्छा मौका बन रहा है. ऐसे माहौल में Jain Resource Recycling जैसी कंपनी, जो वैल्यू एडेड कॉपर प्रोडक्ट्स में विस्तार कर रही है. पिछले 6 महीनों में इसके शेयरों ने 42 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसी नाते कंपनी के शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं.
कंपनी के बारे में
Jain Resource Recycling लिमिटेड की स्थापना 2022 में हुई थी. कंपनी नॉन फेरस मेटल के रीसाइक्लिंग और मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में है. यह लेड, कॉपर और कॉपर इन्गट, साथ ही एल्युमिनियम और एल्युमिनियम अलॉय का उत्पादन करती है.
प्रोडक्ट पोर्टफोलियो
लेड सेगमेंट में कंपनी 99.97 प्रतिशत से 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाले रिफाइंड लेड इन्गट बनाती है, जिनका उपयोग लेड एसिड बैटरी, रेडिएशन शील्डिंग, एयरोस्पेस और अन्य इंडस्ट्री में होता है. कॉपर सेगमेंट में कंपनी 95 प्रतिशत से 99.07 प्रतिशत शुद्धता वाले रिफाइंड कॉपर बिलेट बनाती है, जिनका इस्तेमाल केबल, केमिकल और ऑटो सेक्टर में होता है. कंपनी कॉपर अलॉय बिलेट और इन्गट भी बनाती है, जिनमें जिंक, टिन या निकल जैसे मेटल मिलाए जाते हैं. इसके अलावा, कंपनी फिनिश्ड कॉपर स्क्रैप भी सप्लाई करती है, जिससे इंडस्ट्रियल रीसाइक्ल्ड डिमांड पूरी होती है.
ग्लोबल मौजूदगी
Jain Resource Recycling 20 से ज्यादा देशों में निर्यात करती है. 9MFY26 के अनुसार, कंपनी का 70 प्रतिशत रेवेन्यू एक्सपोर्ट से आता है, जबकि 30 प्रतिशत घरेलू बाजार से. देशवार रेवेन्यू में भारत का योगदान 30 प्रतिशत, चीन 28 प्रतिशत, सिंगापुर 32 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया 3 प्रतिशत और अन्य देशों का 7 प्रतिशत है. कंपनी के ग्राहक इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट, ऑटोमोबाइल, केमिकल, एयरोस्पेस और अन्य इंडस्ट्रियल सेक्टर से आते हैं.
स्टॉक का प्रदर्शन
शुकवार के कारोबार में स्टॉक 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 378.8 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर 0.97 प्रतिशत गिरा है. पिछले एक तिमाही में इसमें 11.44 प्रतिशत की कमजोरी आई है. 20 फरवरी 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप लगभग 13071.85 करोड़ रुपये है.
इसे भी पढ़ें- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से क्या भारतीय शेयर बाजार होगा गुलजार, जानें क्या हैं संकेत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Coal India के शेयर फोकस में! Gevra खदान बनेगी दुनिया की नंबर-1 कोयला माइन, अमेरिका के BT Mine को पछाड़ेगी
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले से बाजार को राहत, जानें किन सेक्टर में दिखेगा दम, क्या है एक्सपर्ट की राय
सोमवार को Adani-Dalmia समेत इन 4 कंपनियों के शेयरों पर रहेगी नजर, ₹44 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से स्टॉक को बूस्ट
