500MT कार्गो पार, अब 1 बिलियन टन का लक्ष्य, गौतम अडानी बोले- तेजी से बढ़ेगा बिजनेस, Adani Port पर रखें नजर
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की एक बड़ी कंपनी ने हाल ही में अहम माइलस्टोन हासिल किया है और भविष्य के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है. इसके बाद निवेशकों के बीच इस स्टॉक को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में तेजी से बढ़ती कंपनियों में अडानी पोर्ट्स का नाम सुर्खियों में रहता है. कंपनी ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है और इसके साथ ही भविष्य के लिए बड़ा लक्ष्य भी तय किया है. यह जानकारी अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने कंपनी के कार्यक्रम के दौरान साझा की, जिससे निवेशकों की नजर एक बार फिर इस स्टॉक पर टिक गई है.
500 मिलियन टन का माइलस्टोन
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने 500 मिलियन टन कार्गो हैंडलिंग का आंकड़ा पार कर लिया है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौके पर बोलते हुए गौतम अडानी ने कहा कि यह कंपनी की तेज ग्रोथ और बढ़ती क्षमता का संकेत है.
गौतम अडानी ने बताया कि कंपनी अब 2030 तक 1 बिलियन टन कार्गो हैंडलिंग का लक्ष्य लेकर चल रही है. यह मौजूदा स्तर का लगभग दोगुना है और कंपनी के आक्रामक विस्तार प्लान को दिखाता है.
20 पोर्ट्स का नेटवर्क
उन्होंने कहा कि कंपनी का पोर्ट नेटवर्क अब भारत और विदेशों में मिलाकर 20 पोर्ट्स तक फैल चुका है. यह नेटवर्क अब एक इंटीग्रेटेड सिस्टम की तरह काम कर रहा है, जो ट्रेड और लॉजिस्टिक्स को सपोर्ट करता है.
अडानी ने अपने बयान में यह भी बताया कि कंपनी को पहले 100 मिलियन टन तक पहुंचने में 16 साल लगे, लेकिन इसके बाद ग्रोथ काफी तेज हो गई. हाल के वर्षों में कंपनी ने सिर्फ 4 साल में 200 मिलियन टन की अतिरिक्त क्षमता जोड़ ली है.
यह भी पढ़ें: HDFC Bank Q4 Update: लोन ₹29.6 लाख करोड़ पार, डिपॉजिट में भी दोहरे अंक की बढ़त, सोमवार को फोकस में शेयर
शेयर पर नजर क्यों?
मजबूत बिजनेस अपडेट के बीच कंपनी का शेयर निवेशकों की रडार पर है.
- गुरुवार को कंपनी के शेयर ₹1377 पर बंद हुआ
- एक हफ्ते में करीब 5% की बढ़त
- एक महीने में करीब 5% की गिरावट
- एक साल में 88% से ज्यादा का उछाल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.