HDFC Bank Q4 Update: लोन ₹29.6 लाख करोड़ पार, डिपॉजिट में भी दोहरे अंक की बढ़त, सोमवार को फोकस में शेयर
बैंक के शेयर भले दबाव में हों, लेकिन अंदर की तस्वीर कुछ और ही कहानी बता रही है. ताजा आंकड़ों में लोन और डिपॉजिट दोनों में अच्छी बढ़त दिखी है. गुरुवार को कंपनी के शेयरों में अच्छी बढ़त दिखी थी और अब स्थिर प्रदर्शन के बाद स्टॉक पर फोकस बनाए रखना मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है.
HDFC Bank Q4 business update 2026: बैंकिंग सेक्टर की सबसे भरोसेमंद कंपनियों में गिने जाने वाले HDFC Bank के लिए मार्च का महीना बेहद निराशाजनक रहा. चेयरमैन के इस्तीफे ने कंपनी के गवर्नेंस को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए और निवेशकों का भरोसा भी डगमगा गया. लेकिन अब कंपनी Q4 अपडेट में इसकी स्थिति मजबूत दिख रही है.
कर्ज में मजबूत बढ़त, डिपॉजिट में भी तेजी
कर्ज और जमा (डिपॉजिट) दोनों में दोहरे अंक की बढ़त दर्ज हुई है, जो यह संकेत देती है कि बैंक का बिजनेस लगातार विस्तार कर रहा है, भले ही शेयर बाजार में इसका प्रदर्शन दबाव में रहा हो.
मार्च तिमाही के अंत तक बैंक का कुल कर्ज (ग्रॉस एडवांस) 12% बढ़कर ₹29.60 लाख करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹26.43 लाख करोड़ था. यह बढ़त दिखाती है कि बैंक की लेंडिंग ग्रोथ मजबूत बनी हुई है.
बैंक के डिपॉजिट में भी अच्छी वृद्धि देखने को मिली. औसत डिपॉजिट 12.8% बढ़कर ₹28.51 लाख करोड़ हो गया. वहीं तिमाही के अंत तक कुल डिपॉजिट ₹31.05 लाख करोड़ पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 14.4% की बढ़त है.
टाइम डिपॉजिट का बड़ा योगदान
डिपॉजिट ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान टाइम डिपॉजिट का रहा, जो 15.5% बढ़कर ₹20.45 लाख करोड़ हो गया. इसके अलावा CASA (करंट और सेविंग अकाउंट) डिपॉजिट भी 12.3% बढ़कर ₹10.60 लाख करोड़ पर पहुंच गया.
शेयर पर दबाव बरकरार
गुरुवार, 2 अप्रैल को HDFC Bank का शेयर 1.18% बढ़कर ₹751 पर बंद हुआ, लेकिन साल 2026 में अब तक इसमें 24% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. स्टॉक का 52 वीक लो 726 रुपये है, यानी कंपनी अपने लो से महज तीन फीसदी ऊपर है. इसका 52 वीक हाई 1020 रुपये है. बीते कारोबारी दिन शेयर हरे निशान पर बंद हुआ और अब रिजल्ट भी मजबूत आए हैं, ऐसे में सोमवार को कंपनी के शेयरों पर फोकस बनाए रखना फायदेमंद साबित हो सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
आपके पास हैं ये 3 शेयर, 200 EMA पार करते ही Angel One समेत स्टॉक्स में आई जोरदार तेजी
Closing Bell: Sensex 363 अंक चढ़ा, Nifty 23850 के ऊपर बंद; मेटल्स और फाइनेंशियल सर्विस शेयरों में तेजी
Sensex में 2 मिनट में 4,000 पॉइंट का उतार-चढ़ाव, आखिरी मिनटों में क्यों मचा हड़कंप?
