2,024% तक रिटर्न के बाद भी फोकस में ये 2 शेयर! AI और डेटा सेंटर बूम से मिल रहा बड़ा फायदा, आपके पोर्टफोलियो में हैं?
एआई और डेटा सेंटर का बढ़ता बुनियादी ढांचे पर खर्च पाइप कंपनियों के लिए भी बड़ा अवसर बना रहा है. Welspun Corp अमेरिका में Gas Pipeline Infrastructure की बढ़ती मांग से फायदा उठा रही है, जबकि DDEL Data Centre Cooling और Specialized Piping की जरूरत को भुनाने की स्थिति में है. दोनों के पास मजबूत ऑर्डर बुक और अच्छी Q1FY27 Growth है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का बढ़ता इस्तेमाल सिर्फ चिप और सर्वर कंपनियों के लिए ही मौका नहीं बना रहा है. डेटा सेंटर की तेजी से बढ़ती जरूरतों के कारण बिजली, गैस और कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. इसी थीम में भारत की दो कंपनियां Welspun Corp और DEE Development Engineers भी फायदा उठाने की स्थिति में हैं. दोनों कंपनियों के पास मजबूत ऑर्डरबुक है और अमेरिकी AI इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ते निवेश से इनके कारोबार को नया बूस्ट मिल सकता है.
AI और डेटा सेंटर बूम से पाइप कंपनियों को कैसे फायदा?
दुनियाभर में डेटा सेंटर कैपसिटी 2025 के 103 GW से बढ़कर 2030 तक 200 GW होने का अनुमान है. JLL के मुताबिक, इस मांग को पूरा करने के लिए करीब 3 ट्रिलियन डॉलर तक निवेश की जरूरत पड़ सकती है. 2026 में ही डेटा सेंटर की बिजली खपत 26% बढ़ने की उम्मीद है.
अमेरिका में Data Centre Developers अब सिर्फ ग्रिड पर निर्भर रहने के बजाय खास तौर पर गैस से चलने वाले पावर प्लांट का सहारा ले रहे हैं. इससे गैस को पावर प्लांट तक पहुंचाने वाली पाइपलाइनों और डेटा सेंटर में कूलिंग तथा थर्मल मैनेजमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाली Specialized Piping की मांग बढ़ रही है.
पहला है Welspun Corp
Welspun Corp Large-Diameter Line Pipe Industry की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है और अमेरिका, भारत तथा सऊदी अरब में मौजूदगी रखती है. अमेरिका में कंपनी की Large-Diameter Line Pipe Market में करीब 33-35% हिस्सेदारी है.
एआई डेटा बूम के लिए अमेरिका में On-Site Gas Power Plants लगाए जा रहे हैं. इन पावर प्लांट्स को Natural Gas Supply से जोड़ने के लिए पाइपलाइन की जरूरत होती है, जिसका फायदा Welspun को मिल रहा है. कंपनी के मुताबिक, अमेरिका में Gas Turbine का Order Pipeline अगले 4-5 साल के लिए 300 से ज्यादा हो गया है, जबकि दो साल पहले यह करीब 5-10 Turbines था.
FY28 तक US Capacity Booked
अमेरिका में डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के कारण Welspun के लिए मांग का विजिबिलिटी मजबूत हुई है. 20 अगस्त 2026 तक कंपनी का ग्लोबल ऑर्डर बुक 42100 करोड़ रुपये था. कंपनी को अपने यूएस प्लाट से पाइप सप्लाई के लिए 17,200 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर भी मिला है, जिसे FY28 से FY29 के बीच पूरा किया जाना है.
कंपनी अमेरिका के Little Rock में दो बड़े Plant Expansion भी कर रही है. HFIW और ERW Mills पूरी तरह Commissioned हो चुके हैं, जबकि LSAW Plant के FY27 के अंत तक पूरी तरह चालू होने की उम्मीद है. इन Expansion का पूरा Financial और Volume Impact FY28 से दिखाई देने की उम्मीद है.
शेयर का हाल ?
Welspun Corp का शेयर 1 सितंबर को दोपहर 12:37 बजे 2509 रुपये पर कारोबार कर रहा था और इसमें 5.06% की तेजी दर्ज की गई. कंपनी का मार्केट कैप 66185 करोड़ रुपये है. शेयर का Stock P/E 28.7 है, जबकि बुक वैल्यू 347 रुपये है. कंपनी की Dividend Yield 0.21%, ROCE 22.9% और ROE 19.4% है. शेयर का 52-वीक हाई 2,513 रुपये और 52-वीक लो 710 रुपये है, जबकि इसकी फेस वैल्यू 5 रुपये है.
कंपनी के शेयर ने एक साल में 200 फीसदी तक का रिटर्न दिया है, वहीं 5 साल में 2,024.99 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
दूसरा है DEE Development Engineers
दूसरी कंपनी DEE Development Engineers यानी DDEL है. यह Process Piping Solutions के क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है और दुनिया की Top Five कंपनियों में शामिल है. कंपनी 27 से ज्यादा देशों और चार महाद्वीपों में ग्राहकों को सेवाएं देती है.
DDEL के पास भारत और थाईलैंड में कुल सात Manufacturing Facilities हैं. कंपनी की सालाना क्षमता 93,500 Metric Tonnes Process Piping और 32,400 Metric Tonnes Heavy Fabrication की है.
Data Centre की Cooling जरूरत से मिलेगा फायदा
डेटा सेंटर में बड़ी संख्या में Server Racks चलते हैं, जिससे काफी Heat पैदा होती है. इन्हें सही Temperature पर रखने के लिए Cooling Systems की जरूरत होती है. DDEL इन Cooling Systems के लिए Rigid और Metal Piping Solutions उपलब्ध कराती है, जिनका इस्तेमाल Chillers और Thermal Management Networks में होता है.
Management के मुताबिक, हर 25 MW Data Centre Capacity के लिए Piping Solutions में करीब ₹25 करोड़ का Revenue Opportunity हो सकता है. Global Data Centre Capacity के 2030 तक 200,000 MW पहुंचने के अनुमान के साथ यह कंपनी के लिए बड़ा संभावित बाजार बन सकता है.
Thailand Plant अगले 3 साल के लिए पूरी तरह Booked
DDEL की Thailand Plant की क्षमता 14,500 MTPA है. यहां कंपनी Siemens, GE और Nooter Eriksen जैसे Global OEMs के लिए Specialized HRSG Piping की सप्लाई करती है.
यह Plant अगले तीन वर्षों के लिए 100% Booked है. HRSG यानी Heat Recovery Steam Generator से निकलने वाली गर्म गैसों से भाप बनाई जाती है, जिसे Steam Turbine तक पहुंचाने के लिए Specialized Piping की जरूरत होती है.
₹2,428 करोड़ की ऑर्डरबुक से मजबूत विजिबिलिटी
DDEL का Q1FY27 Revenue 31.6% बढ़कर ₹294.5 करोड़ रहा. EBITDA 38.7% बढ़कर ₹49.7 करोड़ हो गया और EBITDA Margin 16.9% रहा. Net Profit 22.4% बढ़कर ₹16.1 करोड़ रहा. 30 जून 2026 तक कंपनी की Order Book ₹2,428 करोड़ थी, जिससे करीब दो साल की Revenue Visibility मिलती है. कंपनी को 9MFY27 में ₹1,300-1,800 करोड़ के नए Order Inflows की उम्मीद है. FY27 के लिए Revenue Target ₹1,500 करोड़ रखा गया है, जबकि FY30 तक Consolidated Revenue को ₹2,500 करोड़ और Margin को 20% तक ले जाने का Long-Term Strategic Target है.
शेयरों ने दिया शानदार रिटर्न
कंपनी के शेयर ने एक साल में 128.41 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं पांच साल में 82 फीसदी का रिटर्न दिया है.
इसे भी पढ़ें- इकोनॉमी के मोर्चे पर सरकार को डबल बोनांजा! पहले GDP के शानदार आंकड़े, अब GST कलेक्शन ₹1.99 लाख करोड़ के पार
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.