इन तीन कंपनियों पर रखें नजर, 5 साल में 717% तक रिटर्न, न के बराबर कर्ज, 52-वीक लो पर पहुंचा शेयर
शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच कुछ मजबूत कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर के करीब पहुंच गए हैं. अस्थायी दबाव और सेक्टर की चुनौतियों के बावजूद इन कंपनियों के कारोबार में स्थिरता और कई मामलों में आय बढ़ोतरी देखी गई है. ऐसे में लंबे समय में निवेशकों के लिए ये स्टॉक्स अवसर पेश कर सकते हैं.
Stocks Trading at 52 Week Low: शेयर बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव के बीच कई मजबूत कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर के आसपास कारोबार कर रहे हैं. हालांकि इन कंपनियों के कारोबार और आय में मजबूती दिखाई दे रही है, लेकिन अस्थायी दबावों के कारण इनके शेयरों में गिरावट आई है. ऐसे में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए ये स्टॉक्स रडार पर रखने लायक हो सकते हैं.
Suzlon Energy Ltd
Suzlon देश की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है. यह विंड टर्बाइन जेनरेटर (WTG) का निर्माण करती है और डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस (O&M) तक की सेवाएं देती है. कंपनी अपने प्रमुख कंपोनेंट जैसे रोटर ब्लेड, टावर, जेनरेटर और नैसेल का निर्माण खुद करती है.
- मार्केट कैप: ₹58,771 करोड़
- शेयर भाव: ₹43.18
- 52 हफ्ते का निचला स्तर: ₹42.60
- डेट-टू-इक्विटी – 0.05
कंपनी की Q3 FY26 में ऑपरेशनल आय 42% बढ़कर ₹4,236 करोड़ रही. शुद्ध मुनाफा 15% बढ़कर ₹445 करोड़ हो गया. EPS 14% बढ़कर ₹0.33 प्रति शेयर रहा. 5 साल में 717% तक रिटर्न मिला है.
Shakti Pumps (India) Ltd
Shakti Pumps पंप और मोटर बनाने का काम करती है. कंपनी कृषि, बागवानी, घरेलू जल आपूर्ति और औद्योगिक उपयोग के लिए उन्नत वाटर पंपिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है.
- मार्केट कैप: ₹6,514 करोड़
- शेयर भाव: ₹527.80
- 52 हफ्ते का निचला स्तर: ₹518.50
- डेट-टू-इक्विटी – 0.4
Q3 FY26 में कंपनी की आय 15% घटकर ₹551 करोड़ रही. शुद्ध मुनाफा 70% गिरकर ₹31.7 करोड़ पर आ गया. EPS 70% घटकर ₹2.57 प्रति शेयर रहा. 5 साल में 500% तक रिटर्न मिला है.
Oswal Pumps Ltd
2003 में स्थापित Oswal Pumps सोलर, सबमर्सिबल और मोनोब्लॉक पंप बनाने वाली तेजी से बढ़ती भारतीय कंपनी है. यह कृषि, औद्योगिक और घरेलू उपयोग के लिए स्टेनलेस स्टील पंप भी बनाती है.
- मार्केट कैप: ₹3,682 करोड़
- शेयर भाव: ₹324.30
- 52 हफ्ते का निचला स्तर: ₹315
- डेट-टू-इक्विटी – 0.08
Q3 FY26 में कंपनी की आय 32% बढ़कर ₹501 करोड़ रही. शुद्ध मुनाफा 16% बढ़कर ₹91.6 करोड़ हुआ. हालांकि EPS में 1% की मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह ₹8.03 रहा. पांच साल में शेयर 49% टूटे हैं.
ये कंपनियां अपने-अपने क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति रखती हैं. कुछ कंपनियों के नतीजों में दबाव जरूर दिखा है, लेकिन कई में आय और मुनाफे में सुधार भी नजर आ रहा है. बाजार की अस्थिरता के कारण शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर के पास हैं, जिससे लंबी अवधि के निवेशकों के लिए संभावित अवसर बन सकते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
