शेयर बाजार में कमाई का संकेत दे रहे ये 3 स्टॉक, 200 EMA पार कर Angel One समेत इन शेयरों में तेजी
शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट में सुधार के बीच Angel One, Sammaan Capital और Tata Communications के शेयरों में मजबूत तेजी देखने को मिली. तीनों शेयरों ने कारोबार के दौरान अपने 200 EMA स्तर को पार किया. Angel One 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ा, जबकि Sammaan Capital में 3 फीसदी से अधिक तेजी रही.

शेयर मार्केट में शुक्रवार को पिछले कारोबारी सत्र की गिरावट के बाद सुधार देखने को मिला. NIFTY50 24000 के स्तर के करीब पहुंच गया, जबकि SENSEX में 500 अंक से ज्यादा की तेजी रही. हालांकि पूरे सप्ताह के आधार पर बाजार में गिरावट की स्थिति बनी हुई है. कच्चे तेल की कीमतों में इस सप्ताह करीब 10 फीसदी की तेजी आई है. मध्य पूर्व में बढे़ तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. इस बीच कुछ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने 200 EMA का अहम स्तर पार किया है. इनमें Angel One Sammaan Capital और Tata Communications शामिल हैं.
शेयर में 7 फीसदी से ज्यादा तेजी
Angel One के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कारोबार के दौरान शेयर 7 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 308 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. इस तेजी के साथ शेयर ने अपने 200 EMA के 291 रुपये के स्तर को पार कर लिया. कैपिटल मार्केट से जुडे़ शेयरों में पॉजिटिव माहौल का फायदा Angel One को मिला. साल 2026 में अब तक शेयर करीब 26 फीसदी चढ़ चुका है. पिछले 12 महीनों में Angel One के शेयर ने करीब 32 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Sammaan Capital ने भी पार किया 200 EMA
Sammaan Capital के शेयरों में शुक्रवार को 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही. कारोबार के दौरान शेयर NSE पर 161 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. इस दौरान शेयर ने अपने 200 EMA के 155 रुपये के स्तर को पार कर लिया. तकनीकी नजरिए से 200 EMA के ऊपर जाना शेयर के लिए पॉजिटिव संकेत माना जाता है. साल 2026 में अब तक Sammaan Capital के शेयर ने करीब 10 फीसदी का रिटर्न दिया है. पिछले 12 महीनों में शेयर करीब 16 फीसदी मजबूत हुआ है.
Tata Communications में भी खरीदारी
Tata Communications के शेयरों में शुक्रवार को 3.2 फीसदी की तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर NSE पर 1757 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. इस दौरान शेयर ने अपने 200 EMA के 1735 रुपये के स्तर को पार कर लिया. हालांकि साल 2026 में अब तक शेयर करीब 3.2 फीसदी नीचे है. इसके बावजूद पिछले 12 महीनों में Tata Communications के शेयर ने करीब 12 फीसदी का सकारात्मक रिटर्न दिया है. 200 EMA पार करने के बाद शेयर में तकनीकी आधार पर मजबूती देखने को मिली है.
ये भी पढ़ें- Sensex में 2 मिनट में 4,000 पॉइंट का उतार-चढ़ाव, आखिरी मिनटों में क्यों मचा हड़कंप?
क्या होता है 200 EMA
200 EMA यानी 200 दिन का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज शेयर के लंबे समय के ट्रेंड को समझने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसमें हाल की कीमतों को पुरानी कीमतों के मुकाबले अधिक महत्व दिया जाता है. जब कोई शेयर 200 EMA के ऊपर जाता है तो इसे आमतौर पर पॉजिटिव टेक्निकल इंडिकेटर माना जाता है. वहीं इस स्तर के नीचे जाने पर कमजोरी का संकेत मिल सकता है. हालांकि केवल 200 EMA के आधार पर शेयर में निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए. निवेशकों को दूसरे तकनीकी संकेतकों और कंपनी के प्रदर्शन को भी देखना चाहिए.