ईरान युद्ध में भी Ashish Kacholia की बल्ले-बल्ले, एक महीने में ₹153 करोड़ बढ़ गई नेटवर्थ, इन शेयरों में लगा रखा है पैसा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच जहां निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, वहीं दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का पोर्टफोलियो मजबूती दिखाता नजर आया. Sensex और Nifty में गिरावट के बावजूद उनके निवेश में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो उनकी रणनीति और चयन की क्षमता को दर्शाता है.

Ashish Kacholia Portfolio Image Credit: @AI/Money9live

Ashish Kacholia Portfolio: 28 फरवरी 2026 को ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद पश्चिम एशिया में उठी तनाव की लपटों ने निवेशकों के पोर्टफोलियो को प्रभावित किया. दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा. इसके परिणामस्वरूप NIFTY 50 में 5% से अधिक की गिरावट आई और Sensex भी लगभग 5% तक लुढ़क गया. हालांकि, इस गिरावट के दौर में भी दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो पर नहीं पड़ा युद्ध का असर

Trendlyne के अनुसार, दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया सार्वजनिक रूप से 50 कंपनियों में हिस्सेदारी रखते हैं, जिनकी कुल नेट वर्थ लगभग 2,399.5 करोड़ रुपये से अधिक है. उन्हें शेयर बाजार के सफल और सूझबूझ वाले निवेशकों में गिना जाता है, जो विशेष रूप से स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों में अपने निवेश के लिए जाने जाते हैं. उल्लेखनीय है कि जब Sensex और Nifty के मार्केट कैप में गिरावट आई, तब भी कचोलिया के पोर्टफोलियो में 153 करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई.

1 महीने में ₹153 करोड़ की बढ़ोतरी

युद्ध शुरू होने के बाद 1 मार्च को आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो का मूल्य 2,228 करोड़ रुपये था, जो अप्रैल में बढ़कर 2,381.2 करोड़ रुपये हो गया.

इन शेयरों में निवेश करते हैं कचोलिया

आशीष कचोलिया सार्वजनिक रूप से 50 कंपनियों में हिस्सेदारी रखते हैं. इनमें कुछ का नाम नीचे दिया गया है.

कंपनी का नाम
टेकएरा इंजीनियरिंग
एडकाउंटी मीडिया
स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स
वर्चुओसो ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स
बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो
अडोर वेल्डिंग
अग्रवाल इंडस्ट्रियल
जेनेसिस इंटरनेशनल
ग्रेविटा
गुजरात अपोलो इंडस्ट्रीज़
ज्योति स्ट्रक्चर्स
मैन इंडस्ट्रीज
सस्तासुंदर वेंचर्स
पीसीबीएल
रेप्रो
टैनफैक इंडस्ट्रीज
थॉमस स्कॉट
वैभव ग्लोबल
वालचंदनगर इंडस्ट्रीज
एक्सप्रो
फाइनोटेक्स केमिकल
Source – Trendlyne

पोर्टफोलियो का प्रदर्शन

अवधिनेट वर्थ (₹ करोड़)कितना बदला(%)
सितंबर 20243498.53+3.3%
दिसंबर 20243136.13-10.4%
मार्च 20252477.81-21%
जून 20252773.78+11.9%
सितंबर 20252727.07-1.7%
दिसंबर 20252602.51-4.6%
मार्च 20262228.66-14.4%
अप्रैल 20262381.19+6.8%

इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.