गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?
पिछले एक महीने में Premier Energies में 28.11 प्रतिशत की तेजी आई. इसके अलावा, Waaree Energies 15.95 प्रतिशत, ACME Solar Holdings 18 प्रतिशत, Adani Power 15.8 प्रतिशत, NTPC Green Energy 11.36 प्रतिशत और Advait Energy Transitions Ltd 10.5 प्रतिशत तक चढ़े हैं.
बाजार में इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ बाजार में कमजोरी देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ एनर्जी और रिन्यूएबल सेक्टर के कई शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले एक महीने में कुछ स्टॉक्स ने 10 प्रतिशत से लेकर 28 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई है. इस दौरान निफ्टी 50 और सेंसेक्स ने करीब 8.79 प्रतिशत और 8.85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, लेकिन एनर्जी स्टॉक्स ने इसके उलट मजबूती दिखाई.
बाजार से बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टॉक्स
पिछले एक महीने में Premier Energies में 28.11 प्रतिशत की तेजी आई. इसके अलावा, Waaree Energies 15.95 प्रतिशत, ACME Solar Holdings 18 प्रतिशत, Adani Power 15.8 प्रतिशत, NTPC Green Energy 11.36 प्रतिशत और Advait Energy Transitions Ltd 10.5 प्रतिशत तक चढ़े हैं. यह तेजी दिखाती है कि निवेशकों की रुचि अब उन कंपनियों में बढ़ रही है जो भारत के एनर्जी ट्रांजिशन से फायदा उठा सकती हैं.
तेजी के पीछे मुख्य वजहें
एनर्जी सिक्योरिटी की चिंता
ईरान से जुड़े तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों और सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है. ऐसे में निवेशक घरेलू पावर और रिन्यूएबल कंपनियों को ज्यादा सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं.
स्ट्रक्चरल ग्रोथ स्टोरी
भारत ने 500 GW नॉन-फॉसिल फ्यूल कैपेसिटी का लक्ष्य रखा है. इसके साथ ही FY30 तक बिजली की मांग में करीब 5.8 प्रतिशत CAGR की ग्रोथ का अनुमान है. यह पूरे सेक्टर के लिए मजबूत लंबी अवधि की ग्रोथ का संकेत है.
इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिफिकेशन की मांग
डेटा सेंटर, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और इलेक्ट्रिफिकेशन में बढ़ते निवेश से बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है. इससे पावर और रिन्यूएबल कंपनियों को स्थिर रेवेन्यू मिलने की संभावना बनी रहती है.
घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा
सरकार जून 2028 से घरेलू स्तर पर बने सोलर कंपोनेंट्स को अनिवार्य करने की योजना बना रही है. इससे खासकर सोलर कंपनियों को बड़ा फायदा मिल सकता है. इस कदम से आयात पर निर्भरता कम होगी, सप्लाई चेन मजबूत होगी और घरेलू कंपनियों के लिए लंबे समय में ग्रोथ के नए मौके बनेंगे.
इसे भी पढ़ें- बाजार में तेजी का संकेत! निफ्टी की गिरावट खत्म? इतिहास दे रहा जोरदार रैली का इशारा, जानें पूरी खबर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FMCG स्टॉक पर रखें नजर, 68% रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस के साथ बना हाई ग्रोथ प्लेयर! एक साल में भागे शेयर
29% तक उछाल का अनुमान! इस फार्मा कंपनी पर Emkay की ‘BUY’ रेटिंग, US बिजनेस बना बड़ा ट्रिगर
इथेनॉल ब्लेंडिंग से चमक रहे ये शुगर स्टॉक्स, एक साल में 92 फीसदी चढ़े शेयर, रखें नजर!
