इस बैंकिग स्टॉक में बंपर रैली, 210 करोड़ रुपये रिकवरी से मिला बूस्ट! भाव ₹20 से कम

इस तेजी के बावजूद शेयर साल 2026 की शुरुआत से अब तक करीब 16 प्रतिशत नीचे है. पिछले एक हफ्ते में इसमें हल्की गिरावट रही है, जबकि पिछले एक साल में शेयर ने करीब 6.69 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. यह शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 25.97 प्रतिशत नीचे बना हुआ है.

बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी. Image Credit: Canva

बैंकिंग सेक्टर का स्टॉक Yes Bank Limited बुधवार के कारोबार में फोकस में रहा. पिछले महीने 12 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के बाद शेयर में जोरदार वापसी देखने को मिली और यह 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया. इस तेजी की बड़ी वजह बैंक की NPA से जुड़ी रिकवरी की खबर रही, जिसने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया. बीते एक साल में शेयर ने करीब 6.69 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. यह शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 25.97 प्रतिशत नीचे बना हुआ है.

क्या है खबर

Yes Bank Limited ने दिसंबर 2022 में अपने बड़े स्ट्रेस्ड लोन पोर्टफोलियो को JC Flowers ARC को बेच दिया था. यह प्रक्रिया सिक्योरिटी रिसीट्स (SR) स्ट्रक्चर के जरिए की गई थी, जो बैंकों द्वारा खराब लोन को हटाने का आम तरीका है. अब इसी रणनीति के तहत बैंक को अपने सिक्योरिटी रिसीट पोर्टफोलियो से दो ट्रस्ट्स के जरिए कुल 210 करोड़ रुपये की नई कैश रिकवरी मिली है. इसमें 110 करोड़ रुपये और 100 करोड़ रुपये की अलग अलग रकम शामिल है. यह दिखाता है कि बैंक को पुराने NPA से लगातार रिकवरी मिल रही है. इसके अलावा बैंक ने एस अनंथारमन को नया चीफ रिस्क ऑफिसर (CRO) नियुक्त किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी है.

निवेशकों की प्रतिक्रिया

इन दोनों खबरों को बाजार ने पॉजिटिव तरीके से लिया, जिससे शेयर में तेजी देखने को मिली. NPA से रिकवरी और मैनेजमेंट में बदलाव को बैंक के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है.

कंपनी के बारे में

Yes Bank Limited भारत का एक प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है. FY25 तक यह देश का छठा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है. बैंक रिटेल, MSME, कॉरपोरेट और ग्रामीण बैंकिंग समेत कई सेगमेंट में काम करता है और 1 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं देता है.

शेयर का हाल

Yes Bank Limited का शेयर करीब 18.02 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव 17.25 रुपये से 4.46 प्रतिशत ऊपर है. दिन के दौरान शेयर ने 18.07 रुपये का हाई और 17.63 रुपये का लो बनाया. हालांकि इस तेजी के बावजूद शेयर साल 2026 की शुरुआत से अब तक करीब 16 प्रतिशत नीचे है. पिछले एक हफ्ते में इसमें हल्की गिरावट रही है, जबकि पिछले एक साल में शेयर ने करीब 6.69 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. यह शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 25.97 प्रतिशत नीचे बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें- इस IT स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! 1,745 करोड़ रुपये टैक्स रिफंड की उम्मीद से दौड़े शेयर, जानें पूरी खबर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.