इस IT स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! 1,745 करोड़ रुपये टैक्स रिफंड की उम्मीद से दौड़े शेयर, जानें पूरी खबर

इस कंपनी ने कई बड़े ग्लोबल क्लाइंट्स के साथ एआई-बेस्ड प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. Rolls-Royce ने MRO प्रोसेस में Infosys के मल्टी एजेंट सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया, जिससे इंजीनियरिंग मेहनत में 40 प्रतिशत कमी आई और एफिशिएंसी बढ़ी.

इन्फोसिस Image Credit: TV9 Bharatvarsh

बुधवार को बाजार में शानदार तेजी रही. इस तेजी में आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys Limited के शेयर फोकस में रहे. कंपनी के शेयर में करीब 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली, जिसकी बड़ी वजह इनकम टैक्स रिफंड की उम्मीद है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 5,23,901 करोड़ रुपये है. बुधवार के कारोबार में शेयर 1,291 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इंट्राडे में 1,303.20 रुपये का हाई भी बनाया.

क्या है खबर

Infosys Limited ने एक्सचेंज को बताया कि उसे इनकम टैक्स विभाग से कई असेसमेंट ऑर्डर मिले हैं, जो असेसमेंट ईयर 2013-14 से लेकर 2021-22 तक के हैं. ये ऑर्डर इनकम टैक्स एक्ट 1961 की धारा 250 और 254 के तहत जारी किए गए हैं. इन ऑर्डर्स के आधार पर कंपनी को करीब 1,745 करोड़ रुपये का कुल टैक्स रिफंड मिलने की उम्मीद है, जिसमें ब्याज भी शामिल है. यह रिफंड पुराने टैक्स विवादों या ज्यादा भुगतान किए गए टैक्स से जुड़ा है, जो अब कंपनी के पक्ष में सुलझ गए हैं. कंपनी को वित्त वर्ष 2018 और 2019 से जुड़े ऑर्डर 26 और 27 मार्च 2026 को मिले, जबकि बाकी ऑर्डर 31 मार्च 2026 को प्राप्त हुए. फिलहाल कंपनी यह आकलन कर रही है कि इस रिफंड का उसके तिमाही और सालाना नतीजों पर कितना असर पड़ेगा. अगर यह रिफंड चालू तिमाही में शामिल किया जाता है, तो इससे कंपनी के मुनाफे और कैश फ्लो में एक बार का उछाल आ सकता है, हालांकि इससे कंपनी के मुख्य बिजनेस पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा.

कंपनी का बिजनेस

Infosys Limited भारत की प्रमुख आईटी कंपनियों में से एक है, जो कंसल्टिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, क्लाउड और आउटसोर्सिंग सेवाएं दुनिया भर में देती है. कंपनी 50 से ज्यादा देशों में काम करती है और एआई व एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी में मजबूत पकड़ रखती है.

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

कंपनी की सेल्स Q2FY26 में 44,490 करोड़ रुपये से बढ़कर Q3FY26 में 45,479 करोड़ रुपये हो गई. ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी हल्का बढ़कर 10,634 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 10,535 करोड़ रुपये था. हालांकि नेट प्रॉफिट 7,375 करोड़ रुपये से घटकर 6,666 करोड़ रुपये रह गया.

एआई में मजबूत पकड़

कंपनी ने कई बड़े ग्लोबल क्लाइंट्स के साथ एआई-बेस्ड प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. Rolls-Royce ने MRO प्रोसेस में Infosys के मल्टी एजेंट सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया, जिससे इंजीनियरिंग मेहनत में 40 प्रतिशत कमी आई और एफिशिएंसी बढ़ी. GE Vernova ने 25 से ज्यादा एआई एजेंट्स को प्रोडक्शन में लागू किया. BP के साथ Infosys 50 से ज्यादा एआई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जिससे ऑपरेशन एफिशिएंसी में 18 प्रतिशत सुधार हुआ है.

वहीं Ralph Lauren ने एआई स्टाइलिस्ट लागू किया, जिससे इंटरैक्शन 50 प्रतिशत बढ़े और रेवेन्यू में 12.2 प्रतिशत की बढ़त हुई. Posti Group ने भी Infosys के साथ 20 से ज्यादा एआई इनिशिएटिव्स अपनाए, जिससे प्रोडक्टिविटी में 35 प्रतिशत सुधार हुआ.

इसे भी पढ़ें- इस कंपनी को मिले 5 नए ऑर्डर, शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न! आशीष कचोलिया ने भी लगाया पैसा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.