क्या रॉकेट बनेगा ये छूटकू IT स्टॉक, अफ्रीका की इस कंपनी से हुआ समझौता, अभी केवल 18 रुपए का है ये शेयर

Blue Cloud Softech ने अफ्रीकी देश घाना की कासटन डेवलपमेंट के साथ MOU साइन किया है. इसके तहत कंपनी घाना में एआई और सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स का कारोबार बढ़ाएगी. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के जरिए टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन होगा.

शेयर मार्केट Image Credit: मनी9लाइव

शेयर बाजार में फोकस में रहने वाला एक छोटा IT स्टॉक Blue Cloud Softech Solutions एक बार फिर चर्चा में है. दरअसल, कंपनी ने अपना कारोबार भारत से बाहर बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. कंपनी ने अफ्रीकी देश घाना की Kasten Development Limited के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते से ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक को क्या फायदा हो सकता है? कंपनी अफ्रीका में कौन-सा कारोबार बढ़ाना चाहती है, आइए आसान भाषा में समझते हैं.

सबसे पहले समझिए MoU क्या है?

MoU का मतलब होता है दो कंपनियों के बीच किसी संभावित कारोबारी सहयोग को लेकर शुरुआती सहमति. इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों कंपनियों के बीच कोई बड़ा ऑर्डर या पक्का रेवेन्यू तय हो गया है, बल्कि दोनों कंपनियां मिलकर कारोबार के नए अवसर तलाशने की दिशा में काम करेंगी. खबर लिखे जाने तक दोपहर 12:52 पर NSE पर ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक शेयर 18.06 रुपए पर ट्रेड कर रहा था.

दोनों कंपनियों के बीच क्या हुआ समझौता?

Blue Cloud Softech Solutions का मकसद अपने एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोडक्ट्स को अफ्रीकी बाजार तक पहुंचाना है. Kasten Development घाना में अपने स्थानीय नेटवर्क और कारोबारी संपर्कों के जरिए संभावित ग्राहकों की पहचान करेगी. इसके अलावा कंपनी नए ग्राहक जोड़ने, मार्केटिंग, बिक्री और प्रोडक्ट्स को लागू करने यानी इंप्लीमेंटेशन में भी मदद करेगी. इस समझौते की एक खास बात Centre of Excellence यानी CoE बनाने की योजना है. Kasten Development घाना में एक ऐसा सेंटर बनाने का इरादा रखती है, जहां ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक के प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया जा सकेगा.

एक तरह का डेमो सेंटर होगा

यहां संभावित ग्राहकों और कारोबारी पार्टनर्स को कंपनी के एआई प्लेटफॉर्म, सॉफ्टवेयर और दूसरे टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन दिखाए जाएंगे. इससे ग्राहकों को कंपनी के प्रोडक्ट्स समझने और उनके इस्तेमाल की संभावनाएं जानने में मदद मिल सकती है.

किन सेक्टर्स में कारोबार बढ़ाना चाहती है कंपनी

ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक की नजर खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी, टेलीकम्युनिकेशन पर है. इन प्रोडक्ट्स को नए बाजारों में पहुंचाने के लिए ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक अपनी तरफ से टेक्निकल गाइडेंस, ट्रेनिंग, प्रोडक्ट डेमो और मार्केटिंग सपोर्ट देगी. वहीं Kasten Development स्थानीय ग्राहकों से संपर्क कराने, कारोबारी नेटवर्क बनाने और जरूरत पड़ने पर इंप्लीमेंटेशन में सहयोग करेगी.

इस समझौते से कंपनी को क्या होगा फायदा?

इस समझौते के जरिए ब्लू क्लाउड सॉफ्टटेक को भारत के बाहर नए ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिल सकती है. कंपनी के लिए अफ्रीकी बाजार में अपने एआई और सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स की मांग तलाशना आसान हो सकता है. घाना इस साझेदारी का शुरुआती बाजार होगा, आगे दोनों कंपनियों की आपसी सहमति से दूसरे देशों में भी कारोबार बढ़ाने की संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं.

हालांकि, निवेशकों को यह समझना जरूरी है कि अभी यह एक कारोबारी सहयोग की शुरुआत है. कंपनी ने इस MoU से मिलने वाले किसी निश्चित ऑर्डर, रेवेन्यू, निवेश या मुनाफे का आंकड़ा घोषित नहीं किया है. इसलिए सिर्फ MoU की खबर के आधार पर कंपनी के कारोबार में बड़ी बढ़त मान लेना जल्दबाजी होगी.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.

ये भी पढ़ें- ₹2130 तक जा सकता है NH शेयर का भाव, GOKEX और Supriya Lifescience का ये है टारगेट