BSE का बड़ा एक्शन! Ola Electric सहित 75 शेयरों के सर्किट बदले, सट्टेबाजी और तेज उतार-चढ़ाव पर लगेगा ब्रेक

BSE ने 75 शेयरों के प्राइस बैंड में बदलाव कर बाजार में बढ़ती असामान्य हलचल और सट्टेबाजी पर रोक लगाने की कोशिश की है. नए सर्किट लिमिट लागू होने से इन स्टॉक्स में अब उतार-चढ़ाव सीमित रहेगा, जिससे ट्रेडिंग पैटर्न पर असर पड़ सकता है.

शेयर बाजार Image Credit: Freepik

BSE 75 Stocks Circuit Change: शेयर बाजार में बढ़ती असामान्य हलचल पर लगाम कसने के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने बड़ा कदम उठाया है. एक्सचेंज ने 75 शेयरों के प्राइस बैंड यानी सर्किट लिमिट में बदलाव करने का फैसला लिया है, जो 13 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है. इस कदम का मकसद उन शेयरों में अनियंत्रित तेजी, असामान्य वॉल्यूम और संभावित सट्टेबाजी को काबू में लाना है.

क्यों उठाना पड़ा यह कदम?

हाल के दिनों में कई स्मॉलकैप और कम लिक्विडिटी वाले शेयरों में अचानक तेज उछाल और भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम देखने को मिला था. BSE ने ऐसे शेयरों की पहचान की, जहां कीमतों में असामान्य गतिविधि के संकेत मिले. एक्सचेंज का मानना है कि समय रहते ऐसे मूवमेंट्स को नियंत्रित करना जरूरी है, ताकि बाजार में ट्रांसपेरेंसी बनी रहे और निवेशकों के हित सुरक्षित रहें.

क्या होता है प्राइस बैंड या सर्किट लिमिट?

प्राइस बैंड वह सीमा होती है, जिसके भीतर कोई शेयर एक ट्रेडिंग दिन में ऊपर या नीचे जा सकता है. उदाहरण के लिए, अगर किसी शेयर का सर्किट 20 फीसदी है, तो उसकी कीमत एक दिन में अधिकतम 20 फीसदी तक ही बढ़ या घट सकती है. अब BSE ने कई शेयरों में इस सीमा को घटाकर 10 फीसदी या 5 फीसदी तक कर दिया है, जिससे उनकी कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव पर रोक लग सके.

किन शेयरों पर पड़ा असर?

इस लिस्ट में कुल 75 कंपनियां शामिल हैं, जिनमें कई चर्चित नाम भी हैं. Ola Electric Mobility, Sterlite Technologies और Prime Focus जैसे शेयर भी इसमें शामिल हैं. कुछ शेयरों में सर्किट लिमिट घटाई गई है, जबकि कुछ में बढ़ाई भी गई है, ताकि ट्रेडिंग का संतुलन बना रहे. यहां पर उन स्टॉक्स पर पूरी लिस्ट है-

शेयर का नामपुराना सर्किटनया सर्किट
Ahmedabad Steelcraft Ltd20%10%
Alphalogic Techsys Ltd20%10%
Arcee Industries Ltd2%5%
Astron Paper & Board Mill Ltd10%5%
Avance Technologies Ltd10%5%
Baba Arts Ltd2%5%
Bafna Pharmaceuticals Ltd10%5%
Bharat Global Developers Ltd10%5%
Cargosol Logistics Ltd10%5%
Checkpoint Trends Ltd10%5%
Chemkart India Ltd10%5%
CMX Holdings Ltd10%5%
Dr Lalchandani Labs Ltd10%5%
Ducon Infratechnologies Ltd10%5%
Gourmet Gateway India Ltd10%5%
Goyal Aluminiums Ltd5%10%
Gujarat Cotex Ltd20%10%
Hardwyn India Ltd5%20%
Healthy Life Agritec Ltd10%5%
India Tourism Development Corporation Ltd20%10%
Indo Credit Capital Ltd5%2%
Indrayani Biotech Ltd20%10%
Jindal Capital Ltd20%5%
K&R Rail Engineering Ltd10%5%
Kalpa Commercial Ltd5%10%
Krishna Ventures Ltd5%2%
KSR Footwear Ltd2%5%
Lancer Container Lines Ltd10%5%
Likhitha Infrastructure Ltd10%5%
Mach Conferences And Events Ltd5%20%
Magenta Lifecare Ltd20%10%
Mcleod Russel India Ltd20%5%
Natura Hue Chem Ltd5%10%
Novus Loyalty Ltd5%20%
Ola Electric Mobility Ltd20%10%
PFL Infotech Ltd2%5%
Phaarmasia Ltd10%5%
Prime Focus Ltd10%20%
Quest Flow Controls Ltd10%5%
Race Eco Chain Ltd10%5%
Ranjit Securities Ltd2%5%
Saffron Industries Ltd10%5%
Sambhaav Media Ltd10%5%
Sanchay Finvest Ltd5%2%
Sancode Technologies Ltd2%5%
Sanmit Infra Ltd20%10%
Scintilla Commercial & Credit Ltd5%2%
Sejal Glass Ltd10%5%
Shikhar Consultants Ltd2%5%
Shine Fashions (India) Ltd20%10%
Shish Industries Ltd5%10%
Shree Tirupati Balajee Agro Trading Company Ltd20%10%
Silicon Rental Solutions Ltd10%5%
SK Minerals & Additives Ltd10%5%
Sri Chakra Cement Ltd10%5%
Steelman Telecom Ltd10%20%
Sterlite Technologies Ltd10%5%
Supertech EV Ltd10%5%
Suratwwala Business Group Ltd20%10%
Swati Projects Ltd10%5%
Symbiox Investment & Trading Company Ltd10%5%
Tijaria Polypipes Ltd5%2%
Titaanium Ten Enterprise Ltd10%5%
Trade Wings Ltd2%5%
Travels & Rentals Ltd10%5%
Universus Photo Imagings Ltd2%5%
Vantage Knowledge Academy Ltd10%5%
Vashu Bhagnani Industries Ltd20%10%
Velan Hotels Ltd10%5%
Vipul Ltd2%5%
Virat Industries Ltd10%5%
Vision Cinemas Ltd5%10%
Western Overseas Study Abroad Ltd10%5%
Worth Investment & Trading Co Ltd10%5%
Yuvraaj Hygiene Products Ltd10%5%

निवेशकों के लिए क्या मायने?

इस फैसले का सीधा असर ट्रेडिंग पैटर्न पर पड़ेगा. जिन शेयरों का सर्किट घटाया गया है, उनमें अब कीमतों की चाल सीमित रहेगी. तेजी या गिरावट की रफ्तार कम होगी, जिससे अचानक बड़े मूव्स पर ब्रेक लगेगा. इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए मौके कम हो सकते हैं, क्योंकि अपर या लोअर सर्किट जल्दी लग सकता है.

मार्केट के लिए क्या संकेत?

BSE का यह कदम साफ संकेत देता है कि एक्सचेंज बाजार में किसी भी तरह की गड़बड़ी या मैनिपुलेशन को लेकर सख्त है. खासकर स्मॉलकैप सेगमेंट में बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए यह फैसला बाजार को स्थिर और भरोसेमंद बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Hindalco से ऑर्डर मिलने के बाद फोकस में आया ये रेलवे स्टॉक, हफ्ते भर में 10% उछला भाव; रखें रडार पर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.