Hindalco से ऑर्डर मिलने के बाद फोकस में आया ये रेलवे स्टॉक, हफ्ते भर में 10% उछला भाव; रखें रडार पर

रेलवे सेक्टर की इस कंपनी को Hindalco से 23.57 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद स्टॉक निवेशकों के रडार पर आ गया है. मजबूत ऑर्डर बुक और रेलवे सेक्टर में बढ़ती मांग के बीच यह डील कंपनी के लिए अहम ट्रिगर साबित हो सकती है. जानें शेयरों का कैसा रहा है प्रदर्शन.

फोकस में रहेगा ये रेलवे स्टॉक Image Credit: @Money9live

Texmaco Rail Bagged Hindalco Order: रेलवे सेक्टर से जुड़ा Texmaco Rail & Engineering Ltd एक बार फिर बाजार में निवेशकों की नजर में है. कंपनी को Hindalco Industries Limited से एक अहम ऑर्डर मिला है, जिसके बाद कल यानी सोमवार, 13 अप्रैल को इस स्टॉक पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी. ऐसे समय में जब इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे से जुड़े शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है, यह डील कंपनी के लिए एक मजबूत संकेत मानी जा रही है.

कंपनी ने क्या बताया?

कंपनी की ओर से रविवार, 12 अप्रैल को फाइलिंग के जरिये दी गई जानकारी के मुताबिक, Hindalco ने Texmaco Rail & Engineering को करीब 23.57 करोड़ रुपये (टैक्स छोड़कर) का ऑर्डर दिया है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी को एक BTAP रेक और एक ब्रेक वैन की सप्लाई करनी है. यह पूरी डील घरेलू स्तर पर की गई है, जो भारतीय इंडस्ट्री में बढ़ती मांग को भी दर्शाती है. मालूम हो कि इस तरह के अपडेट के बाद स्टॉक निवेशकों के रडार पर रहता है.

@NSE

ऑर्डर की शर्तों के मुताबिक, Texmaco Rail को यह काम 5 महीने के भीतर पूरा करना होगा. यानी कंपनी के पास सीमित समय में इस प्रोजेक्ट को डिलीवर करने की जिम्मेदारी है, जो इसके ऑपरेशनल कैपेबिलिटी और एग्जीक्यूशन स्किल को भी दर्शाता है.

मजबूत होता है ऑर्डर बुक

इस तरह के ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत करते हैं और आने वाले समय में रेवेन्यू विजिबिलिटी बढ़ाते हैं. खासकर रेलवे और माल ढुलाई से जुड़े प्रोजेक्ट्स में तेजी को देखते हुए, Texmaco Rail जैसे खिलाड़ियों को इसका सीधा फायदा मिल सकता है. हालांकि, किसी एक ऑर्डर के आधार पर निवेश का फैसला लेना सही नहीं माना जाता, लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि इस तरह की डील्स कंपनी के फंडामेंटल्स को सपोर्ट देती हैं और निवेशकों का भरोसा मजबूत करती हैं.

शेयरों का कैसा है प्रदर्शन?

Texmaco Rail & Engineering के शेयर शुक्रवार, 10 अप्रैल को 1.65 फीसदी की तेजी के साथ 98.58 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए. हफ्ते भर में स्टॉक का भाव 10 फीसदी तक बढ़ गया. हालांकि, 6 महीने के दौरान इसमें गिरावट दर्ज की गई है. इस दौरान स्टॉक का भाव 29 फीसदी तक टूटा. लेकिन लॉन्ग टर्म में कंपनी के शेयरों में उछाल दिखी है. 3 साल और 5 साल के दौरान स्टॉक का भाव क्रमश: 115 फीसदी और 310 फीसदी तक बढ़ा है. कंपनी का मार्केट कैप 4,011 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. 

ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान वार्ता बेनतीजा, क्या बाजार में लौटेगी गिरावट? एक्सपर्ट ने कहा- अहम स्तर पर निफ्टी, आगे क्या

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.