68% ROCE और लगभग जीरो कर्ज, क्या यह एनर्जी स्टॉक बन सकता है अगला मल्टीबैगर; ऑर्डर बुक में 49% की छलांग
पावर सेक्टर की कंपनियां निवेशकों के लिए बड़ा मौका बनकर सामने आ रही हैं. खासकर वे कंपनियां जो नई तकनीक, मजबूत ऑर्डर बुक और अच्छे फाइनेंशियल प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रही हैं. यह कंपनी है Siemens Energy India. सवाल यह है कि क्या यह कंपनी आने वाले समय में पावर सेक्टर में बड़ी भूमिका निभा सकती है.
Siemens Energy India: भारत में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में यह और भी ज्यादा बढ़ने वाली है. ऐसे में पावर सेक्टर की कंपनियां निवेशकों के लिए बड़ा मौका बनकर सामने आ रही हैं. खासकर वे कंपनियां जो नई तकनीक, मजबूत ऑर्डर बुक और अच्छे फाइनेंशियल प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रही हैं. इसी बीच एक ऐसी कंपनी चर्चा में है, जो भले ही हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई हो, लेकिन इसका अनुभव 100 साल से भी ज्यादा पुराना है. यह कंपनी है Siemens Energy India. सवाल यह है कि क्या यह कंपनी आने वाले समय में पावर सेक्टर में बड़ी भूमिका निभा सकती है.
क्या करती है कंपनी
Siemens Energy India पावर जनरेशन और ट्रांसमिशन दोनों क्षेत्रों में काम करती है. यह कंपनी ट्रांसफॉर्मर, स्विचगियर और बड़े टर्बाइन जैसे प्रोडक्ट बनाती है. साथ ही पावर प्रोजेक्ट्स के लिए पूरी सर्विस और सॉल्यूशन भी देती है. कंपनी का मार्केट में अच्छा खासा हिस्सा है. भारत में बड़े स्टीम टर्बाइन में इसका 55 प्रतिशत तक हिस्सा है. गैस टर्बाइन में करीब 25 प्रतिशत और HVDC ट्रांसमिशन में लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
ऑर्डर में जबरदस्त बढ़ोतरी
FY25 में कंपनी को 13,110 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले, जो पिछले साल से 49 प्रतिशत ज्यादा हैं. ट्रांसमिशन सेगमेंट में 76 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि जनरेशन सेगमेंट में भी 17 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई. कंपनी का बिजनेस अच्छी तरह से बैलेंस है. रेवेन्यू का लगभग आधा हिस्सा जनरेशन से और आधा ट्रांसमिशन से आता है. साथ ही प्रोडक्ट, सर्विस और प्रोजेक्ट्स तीनों से कमाई होती है.

तेजी से विस्तार
कंपनी अपनी प्रोडक्शन क्षमता बढ़ा रही है. इसके लिए करीब 740 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिससे ट्रांसफॉर्मर और स्विचगियर प्रोडक्शन बढ़ेगा. FY25 में कंपनी की इनकम 25 प्रतिशत बढ़कर 7,830 करोड़ रुपये हो गई. EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 19.3 प्रतिशत पहुंच गया.
कम कर्ज, ज्यादा रिटर्न
कंपनी का ROCE 68 प्रतिशत है, जो इस सेक्टर में काफी ज्यादा माना जाता है. सबसे खास बात यह है कि कंपनी पर लगभग कोई कर्ज नहीं है. कंपनी का PE रेश्यो 82 के आसपास है, जो इंडस्ट्री से ज्यादा है. इसका मतलब है कि यह स्टॉक थोड़ा महंगा माना जा रहा है.
शेयर होल्डिंग पैटर्न

यह भी पढ़ें: पेनी स्टॉक में छुपा खजाना! शेयर के भाव से 2X डिविडेंड दे रही कंपनी, 3 साल में पैसा डबल, फंडामेंटल्स दमदार
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Share Markets on Monday: सोमवार को निवेश से पहले जान लें ये 5 फैक्टर, आपके पोर्टफोलियो पर डाल सकते हैं असर
आशीष कचोलिया ने खरीदे 15 लाख नए शेयर, इन 3 कंपनियों में बढ़ाया स्टेक, 1585% तक रिटर्न दे चुका है स्टॉक
कर्जमुक्त नवरत्न कंपनी का धमाल! ₹42 से ₹442 पर पहुंचा शेयर, 1 साल में Order Book में जुड़े ₹30000 करोड़ के नए टेंडर
