इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर! 1 हफ्ते में मिल सकता है 9% तक मुनाफा, जानें स्टॉप लॉस और टारगेट प्राइस डिटेल
बाजार की तेजी के बीच Choice Broking के एनालिस्ट हितेश टेलर ने अगले हफ्ते के लिए 3 स्टॉक्स सुझाए हैं. Poly Medicure, Granules India और Gujarat Fluorochemicals में तकनीकी मजबूती दिख रही है. जानें इन शेयरों के टारगेट, स्टॉप लॉस और निवेश की पूरी रणनीति.
Best stocks to buy this week: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में आई तेज रैली ने निवेशकों का भरोसा फिर से मजबूत किया है. सेंसेक्स 4,230 अंक चढ़ा और निफ्टी में भी करीब 5.88% की तेजी दर्ज हुई. इस उछाल के पीछे वैश्विक संकेत, खासकर अमेरिका-ईरान के बीच अस्थायी युद्धविराम और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी जैसे फैक्टर रहे. ऐसे माहौल में अब बाजार की नजर आने वाले हफ्ते पर है, जहां चुनिंदा स्टॉक्स में मौके बन सकते हैं. इसी को देखते हुए Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने 13 अप्रैल से शुरू हो रहे हफ्ते के लिए तीन शेयरों पर नजर रखने की सलाह दी है.
Poly Medicure
हितेश टेलर के मुताबिक, Poly Medicure Limited ने डेली चार्ट पर साइडवेज रेंज से ब्रेकआउट दिया है और अब उसी स्तर के ऊपर टिके रहने में सफल रहा है. यह मजबूत खरीदारी का संकेत है. RSI 63.02 पर है और ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जो पॉजिटिव मोमेंटम दिखाता है.
ट्रेड सेटअप
- खरीदें: ₹1462.30
- स्टॉप लॉस: ₹1380
- टारगेट: ₹1600
यह भी पढ़ें: विजय केडिया ने खरीदे 10 लाख शेयर, ये Maruti-Tata सप्लायर स्टॉक 1 हफ्ते में 19% उछला, क्या आपसे मौका छूट रहा?
Granules India
Granules India Limited में वीकली चार्ट पर राउंडिंग बॉटम ब्रेकआउट के बाद तेजी बनी हुई है. डेली चार्ट पर पहले ही ascending triangle ब्रेकआउट मिला था और अब एक और ब्रेकआउट से ट्रेंड और मजबूत हुआ है.
स्टॉक 20, 50, 100 और 200 DEMA जैसे सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मजबूत अपट्रेंड का संकेत है.
ट्रेड सेटअप
- खरीदें: ₹631.95
- स्टॉप लॉस: ₹600
- टारगेट: ₹690
Gujarat Fluorochemicals
Gujarat Fluorochemicals Limited ने हाल ही में रेंज-बाउंड मूवमेंट से ब्रेकआउट दिया है. स्टॉक ने 50 DEMA के पास सपोर्ट लेकर तेज रिकवरी दिखाई, जिससे निचले स्तरों पर खरीदारी का संकेत मिलता है.
20 और 50 DEMA के ऊपर बने रहने से ट्रेंड मजबूत दिख रहा है.
ट्रेड सेटअप
- खरीदें: ₹3346.60
- स्टॉप लॉस: ₹3190
- टारगेट: ₹3630
यह भी पढ़ें: ₹4.13 लाख करोड़ का उछाल! इस हफ्ते HDFC Bank और ICICI Bank बने टॉप गेनर, Sensex 4,230 अंक चढ़ा
क्या करें निवेशक?
बाजार में फिलहाल पॉजिटिव माहौल है, लेकिन उतार-चढ़ाव भी बना रह सकता है. ऐसे में इन स्टॉक्स में ट्रेड लेते समय तय स्टॉप लॉस का पालन करना जरूरी है. Choice Broking के मुताबिक ये तीनों स्टॉक्स तकनीकी रूप से मजबूत सेटअप दिखा रहे हैं और आने वाले हफ्ते में इनमें अच्छी चाल देखने को मिल सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹4.13 लाख करोड़ का उछाल! इस हफ्ते HDFC Bank और ICICI Bank बने टॉप गेनर, Sensex 4,230 अंक चढ़ा
फ्री में मिलेंगे LIC के शेयर! 21 लाख निवेशकों की लगी लॉटरी, बोनस शेयर बांटने की तैयारी में कंपनी, चेक करें डेट
₹30 डिविडेंड, बायबैक और 1:10 स्टॉक स्प्लिट, 17 अप्रैल को 3 स्टॉक्स में बड़ा एक्शन, रडार में रखें शेयर
