BSE शेयर में क्यों आई गिरावट? CAS ने बिगाड़ा पूरा खेल?

BSE के शेयर को कुछ ही महीनों पहले शेयर बाजार की शानदार growth stories में गिना जा रहा था, लेकिन अब तस्वीर कुछ बदली हुई नजर आ रही है. अगस्त में BSE के शेयर में 9% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है और इसकी वजह कंपनी के नतीजे नहीं, बल्कि शेयर बाजार में लागू हुआ नया नियम है. CAS यानी Closing Auction Session लागू होने के बाद BSE के कारोबार और options volumes पर असर देखने को मिला है. इसी के चलते बाजार में BSE की आगे की growth को लेकर चिंता बढ़ी है. सवाल ये है कि क्या ये गिरावट और दबाव सिर्फ कुछ समय के लिए है, या फिर BSE के कारोबार पर इसका लंबा असर पड़ सकता है. निवेशकों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि मौजूदा गिरावट के बाद BSE में आगे कमाई का मौका है या अभी सावधानी बरतने की जरूरत है. पूरी कहानी समझिए इस वीडियो में.

Loading...
Unable to load recommendations.

Short Videos