मोबाइल रिचार्ज होगा महंगा? ₹50 तक बढ़ सकते हैं दाम!
मोबाइल रिचार्ज के लिए आने वाले दिनों में आपकी जेब पर बड़ा बोझ पड़ सकता है. टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से टैरिफ बढ़ोतरी के संकेत लगातार मजबूत हो रहे हैं. Airtel ने कुछ सस्ते शुरुआती प्लान हटाए हैं, वहीं Jio ने ₹300 की Prime Membership दोबारा शुरू की है, जिसमें सितंबर 2027 तक कुछ प्लान पर कीमत बढ़ने से सुरक्षा का दावा किया गया है. दूसरी तरफ ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal का अनुमान है कि अगले छह महीनों में एंट्री लेवल रिचार्ज करीब ₹50 तक महंगा हो सकता है. सवाल है कि क्या यह बढ़ोतरी सिर्फ ग्राहकों की जेब पर असर डालेगी या Airtel, Jio और Vodafone Idea के शेयरों को भी फायदा होगा. जानिए इस वीडियो में.
